एक्सप्लोरर

पिछले 5 साल में बॉक्स ऑफिस का बादशाह कौन? किसकी फिल्म ने गाड़े कमाई के झंडे? 2020–2025 का रिकॉर्ड देखें

Box Office Records: सिनेमाघरों में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. मगर कुछ ही फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करके धमाल मचा पाती है. आइए आपको पिछले पांच सालों की रिकॉर्ड तोड़ कमाई वाली फिल्में बताते हैं.

इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ बड़े बजट की फिल्में होती हैं तो कुछ लो बजट की होती हैं. कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता है. फिल्में अपनी अच्छी कहानी की वजह से लोगों को दिल जीत पाती हैं. बीते 5 साल में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें लोगों ने 1-2 से ज्यादा बार देखा है. हर साल कई फिल्में आईं जिन्होंने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की हैं.

साल 2020-2025 में कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसमें शाहरुख खान से लेकर अल्लू अर्जुन तक 5 बड़े सितारों की फिल्में हैं. आइए आपको बताते हैं पिछले 5 सालों में बॉक्स ऑफिस का बादशाह रहा है.

2021 में इस फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज सिनेमाघरों में आई थी. किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म इतनी शानदार कमाई कर जाएगी. पुष्पा द राइज ने वर्ल्डवाइड 378 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

2022 रहा RRR के नाम

एसएस राजामौली की आरआरआर ने ऑस्कर में भी अपना नाम कमाया है. इस फिल्म के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर जीता था. आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर छाई रही थी. आरआरआर ने दुनियाभर में 1230 करोड़ का कलेक्शन किया था. उसी साल यश की केजीएफ चैप्टर 2 भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 1215 करोड़ का कलेक्शन किया था. आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 के कलेक्शन में बहुत छोटा मार्जन था.

2023 रहा शाहरुख खान के नाम

शाहरुख खान ने साल 2023 से कमबैक किया था. उनकी इस साल 1-2 नहीं बल्कि 3 फिल्में रिलीज हुई थीं. शाहरुख ने पठान से कमबैक किया था. उसके बाद उनकी जवान और डंकी रिलीज हुई थी. जवान 2023 में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1160 करोड़ की कमाई की थी.

2024 में छाई पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की पुष्पा का दूसरा पार्ट साल 2024 में आया और आते ही छा गया था. पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. ये फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में भी छाई रही थी. पुष्पा ने वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ का कलेक्शन किया था.

2025 में छावा है आगे

साल 2025 में अब तक जो फिल्म सबसे आगे चल रही है वो कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल की छावा है. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 809 करोड़ की कमाई की थी जिसका रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

ये भी पढ़ें: मां की कार्बन कॉपी हैं राशा थडानी, 7वीं तस्वीर देख याद आ जाएंगी जवानी वाली रवीना टंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget