एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म The Nun ने बॉलीवुड की तीनों फिल्मों की कमर तोड़ी, जानें कलेक्शन

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्म 'पलटन', 'लैला मजनू', 'गली गुलियाँ' रिलीज हुई है. कमाई के मामले में इन तीनों फिल्मों को हॉलीवुड फिल्म 'द नन' ने बड़ा झटका दिया है.

नई दिल्ली: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द नन' ने पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड की तीनों फिल्मों की कमर तोड़ दी है. पिछले हफ्ते जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन', इम्तियाज अली की 'लैला मजनू', मनोज वाजपेयी की 'गली गुलियाँ रिलीज हुई है. बॉक्स ऑफिस पर 'द नन' की तुलना में बॉलीवुड की ये तीनों फिल्में कहीं टिक भी नहीं पाई है. ये हॉरर फिल्म लोगोों को खूब भा रही है और कमाई भी धमाकेदार कर रही है. 'द नन' ने अपने ओपेनिंग वीकेंड यानि रिलीज के तीन दिनों में 28.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म भारत में 1603 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. 'द नन' के निर्देेशक कोरिन हार्डी है जो इससे पहले 'द कॉन्जयूरिंग' की फ्रेंचाइजी का निर्माण कर चुके हैं. इस फिल्म में डेमियन बिचिर, ताइसा फार्मिगा, जोनास ब्लोकेट, शार्लोट होप, इंग्रिड बिसु और बोनी आरन्स जैसे कलाकार हैं. वहीं प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता जे.पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' ने तीन दिनों में करीब 5 करोड़ की कमाई की है. ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं. ये फिल्म साल 1967 में भारत-चीन के बीच हुए टकराव पर आधारित है. 'पलटन' में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए भीषण लड़ाई का सामना कर रहे भारतीय सेनाओं की एक अनकही कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म से जे.पी दत्ता 12 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है लेकिन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इसमें अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और सिद्धांत कपूर जैसे एक्टर्स हैं. एकता कपूर और इम्तियाज़ अली की फिल्म 'लैला मजनू' का काफी हाइप रहा लेकिन ये फिल्म तीन दिनों में करीब 1.50 करोड़ की कमा पाई है. इस फिल्म में अभिनेता अविनाश तिवारी ने मजनू का किरदार निभाया है जबकि लैला का किरदार अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने निभाया है. फिल्म को साजिद अली ने डायरेक्ट किया हैं. मनोज वाजपेयी की फिल्म गली गुलियाँ को काफी तारीफ मिली है. लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म बहुत पीछे है. इस फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ 50 लाख की कमाई की है. इस फिल्म को रिलीज से पहले 20 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया जा चुका है. इसे 'इन द शैडोज' के नाम से भी जानते हैं. इसमें मनोज तिवारी ने एक व्यक्ति की दिल झकझोर देने वाली भूमिका निभाई है, जो अपने दिमाग व पुरानी दिल्ली की गलियों में फंसा हुआ है. फिल्म निर्माता दीपेश जैन मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'गली गुलियां' के साथ निर्देशन में आगाज कर रहे हैं. इसमें मनोज वाजपेयी के अलावा नीरज कबी, रणवीर शौरी, शहाना गोस्वामी, अश्वथ भट्ट, अरबाज खान और ओम सिंह जैसे एक्टर्स हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget