एक्सप्लोरर

Box Office Clash: 2020 में ईद के मौके पर सलमान की 'राधे' से टकराएगी अक्षय की 'लक्ष्मी बॉम्ब'

Box Office Clash: साल 2020 में ईद के मौके पर सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी. सलमान खान जहां अपनी एक्शन फिल्म 'राधे' लेकर आ रहे हैं वहीं, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' रिलीज होगी.

Box Office Clash: साल 2020 में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. अगले साल बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान के साथ अक्षय कुमार की फिल्मों की टक्कर होगी. सलमान खान जहां अपनी एक्शन फिल्म 'राधे' लेकर आ रहे हैं वहीं, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' रिलीज होगी.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि साल 2020 में ईद के मौके पर राधे और लक्ष्मी बॉम्ब का क्लैश होगा. हालांकि ये दोनों ही फिल्मों का सब्जेक्ट एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. जहां सलमान की फिल्म में एक्शन का तड़का दिखेगा, वहीं अक्षय हॉरर के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे.

'राधे' में एक्शन करते दिखेंगे सलमान

इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर से अभिनेता, डांसर और फिल्म मेकर प्रभुदेवा के साथ काम करने वाले हैं. प्रभुदेवा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए किया था. सलमान खान ने बताया कि इस फिल्म में वो एक बार पर्दे पर एक्शन करते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि "राधे 'तेरे नाम' (2003) में मेरे किरदार का नाम था और हमने 'वांटेड' (2009) में अपने किरदार के लिए दोबारा इस नाम का इस्तेमाल किया, लेकिन यह ('राधे') एक बिल्कुल अलग फिल्म है. इसका 'वांटेड' के साथ कोई लेना-देना नहीं है."

'लक्ष्मी बॉम्ब' में ट्रांसजेंडर बने अक्षय

अक्षय कुमार फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. इस लुक में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के लुक में नजर आ रहे हैं. इस किरदार को लेकर अक्षय का कहना है कि यह एक ऐसा किरदार है जिसे लेकर वो उत्साहित भी हैं और नर्वस भी. उन्होंने कहा कि कम्फर्ट जोन के बाहर ही जिंदगी की शुरुआत होती है. ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है. अक्षय की यह फिल्म सुपर हिट तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की रीमेक है जो राघव के इर्द-गिर्द घूमती है. राघव एक बहुत ही डरपोक किस्म का आदमी है जिस पर एक ट्रांसजेंडर महिला का भूत सवार हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget