एक्सप्लोरर

Video: बोनी कपूर की जुबानी सुनिए श्रीदेवी से प्यार के इजहार की कहानी, घटाना पड़ा था इतना वजन

सलमान खान के 'दस का दम' शो के दौरान बोनी कपूर ने अपनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी के बारे में खुलकर बातें की थीं.

नई दिल्ली: श्रीदेवी और बोनी कपूर सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. ये स्टार जोड़ी सलमान खान के टेलीविजन रियलिटी शो 'दस का दम' के आखिरी सीजन में ये जोड़ी साथ में नजर आई थीं. इस शो के दौरान बोनी कपूर ने अपनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी के बारे में खुलकर बातें की थीं. उन्होंने बताया था कि कैसे पहली बार उन्होंने श्रीदेवी से प्यार का इजहार किया था. इस शो में बोनी कपूर ने बताया उन्हें श्रीदेवी से प्यार का इजहार करने में दस साल लग गए थे. इसके साथ ही उन्होंने श्रीदेवी के लिए अपना 23 किलो वजन भी कम किया था.

आगे बात करते हुए बोनी कपूर कहते हैं कि उसके बाद उनका जो भी वजन बढ़ा है उसका कारण भी श्रीदेवी ही हैं. इस दौरान श्रीदेवी मुस्कुराती रही और बोनी कपूर की बातों पर शर्माती रहीं. पूरी वीडियो में श्रीदेवी बेहद खुश नजर आ रही हैं. वीडियो में खुशी और जाह्न्वी भी नजर आ रही हैं. श्रीदेवी की शनिवार को दुबई में अचानक निधन की खबर से पूरे देश काफी चौंक गया था.

अंतिम संस्कार के बाद भी यकीन करना काफी मुश्किल है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं. उनकी मौत के बाद बोनी कपूर और दोनों बेटियां काफी सदमे में हैं. अंतिम संस्कार के बाद बोनी कपूर ने अपना बयान जारी किया है जिसे आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. आपको बता दें कि श्रीदेवी दुबई में बोनी कपूर के भांजे मेहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं.

जहां उनके साथ बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी गए थे. शादी के बाद बोनी कपूर और खुशी परिवार के साथ भारत आ गए थे जबकि श्रीदेवी दुबई में ही रुक गईं थीं. खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बोनी कपूर के मुंबई लौटने की वजह थी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनमोहन शेट्टी के जन्मदिन की पार्टी. शुक्रवार को यानी श्रीदेवी की मौत के एक दिन पहले मुंबई में ये पार्टी हुई जिसमें बोनी कपूर शामिल हुए. दावा यहां तक किया गया कि मौत से पहले करीब 48 घंटे तक श्रीदेवी अपने कमरे में ही रहीं.

सुष्मिता सेन ने श्रीदेवी को दी अब तक की सबसे खूबसूरत श्रद्धांजलि, कह दी ये बात

इसके बाद मुंबई में मनमोहन शेट्टी की बर्थडे पार्टी के बाद बोनी कपूर 24 फरवरी को वापस दुबई पहुंच गए. दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे लेकिन वहां जो हुआ वो उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था.

श्रीदेवी की यादों को शब्दों में पिरोया, बोनी कपूर ने लिखा दिल को छू लेने वाला खत

बताया जा रहा है कि बोनी कपूर के पहुंचने के बाद उन्होंने श्रीदेवी से करीब 15 मिनट बातें की इसके बाद श्रीदेवी डिनर के लिए तैयार होने के लिए बाथरुम में चली गईं. जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन श्रीदेवी की कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद बोनी कपूर ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया और देखा की श्रीदेवी बाथरुम में बेसुध पड़ी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget