जावेद अख्तर को जन्मदिन पर बॉलीवुड जगत ने दी बधाई

मुंबई: हिंदी फिल्म जगत से अनिल कपूर, फराह खान और शेखर रवजियानी जैसी मशहूर हस्तियों ने गीतकार-कवि जावेद अख्तर को उनके 72वें जन्मदिन की बधाई दी है. 'सिलसिला', '1942 : अ लव स्टोरी', 'वीर जारा', 'मैं हू ना' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के लिए गीत लिख चुके अनुभवी कवि जावेद चार दशकों से अधिक समय से मनोरंजन-जगत से जुड़े हुए हैं. बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. अनिल कपूर : एक व्यक्ति, जिनके शब्द उग्र तूफान को शांत कर सकते हैं या क्रांति ला सकते हैं. हैपी बर्थडे. राकेश रोशन : जावेद जी को जन्मदिन की बधाई! फराह खान : लोग अच्छे या बुरे हरगिज नहीं होते हैं. वे या तो आकर्षक होते हैं या थकाऊ होते हैं. सबसे आकर्षक जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई. जावेद अंकल को प्यार. शेखर रवजियानी : आप जैसे दिग्गज के साथ काम करने और शानदार समय बिताने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं. इस साल आपको अधिक देखने की उम्मीद करता हूं. हैपी बर्थडे. सुनील शेट्टी : जावेद अख्तर साहब के लिए क्या बेहतरीन शब्द लिख सकते हैं. दिव्या दत्ता : जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई. आपके प्यार और गर्मजोशी के लिए शुक्रिया. शंकर माधवन : मेरे प्यारे दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक को जन्मदिन की बधाई. श्रद्धा कपूर : हैपी बर्थडे सर. अद्भुत दिन रहे. प्यार. एहसान नूरानी : दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं. कैलाश खेर : कुछ साल पहले हमने मंच पर उनका जन्मदिन मनाया था. खूबसूरत यादें, जन्मदिन मुबारक हो.
Source: IOCL

























