एक्सप्लोरर

Suniel Shetty Love Story: मुस्लिम लड़की से शादी के लिए सुनील शेट्टी को करना पड़ा था 9 साल का इंतज़ार, परिवार था खिलाफ लेकिन...

Suniel Shetty Mana Shetty Love Story: अभिनेता सुनील शेट्टी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है. पहली नज़र में प्यार. परिवार की मुखालफत और 9 साल बाद शादी. बहुत कुछ है उनकी लव लाइफ में.

Suniel Shetty Mana Shetty Love Story: दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है. कहते हैं कि अक्सर प्यार पहली नजर में ही हो जाता है. ऐसा ही कुछ अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ भी हुआ. सुनील शेट्टी ने जब पहली बार माना को देखा था तो पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे. हालांकि उन्हें शादी क लिए 9 साल लंबा इंतज़ार करना पड़ा. ऐसा इसलिए क्योंकि सुनील को जिनसे मुहब्बत हुई थी वो पंजाबी-मुस्लिम परिवार से थीं और सुनील के परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे.

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना को पहली बार मुम्बई के मालाबार हिल में एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था. माना को देखते ही वो उन पर ऐसे फिदा हुए कि उन्हें अपना दिल दे बैठे. सुनील ने उसी टाइम इस बात का फैसला कर लिया था कि वो बस उन्हीं के लिए बने हैं. माना से अपने दिल की बात करने के लिए सुनील ने माना की बहन से मदद ली और इसके बाद दोनों की मुलाकात सुनील के एक दोस्त की दी हुई पार्टी में हुई. पार्टी के बाद सुनील माना को एक बाइक राइड पर ले गए. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने दिल की बातें कह दीं और जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने को तैयार हो गए.

शादी में आईं दिक्कतें

सुनील शेट्टी का ताल्लुक कर्नाटक के बंत समुदाय से था और माना एक पंजाबी-मुस्लिम परिवार से थीं. उनके पिता ने उनका नाम मोनिशा कादरी रखा था. दोनों का अलग धर्म उनकी शादी के बीच में आया. उन दोनों के परिवार को ये महसूस होता था कि अलग धर्म के कारण उनकी शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाएगी और इस वजह से दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे, लेकिन पूरे 9 साल की जद्दोजहद के बाद दोनों के घर वाले मान गए और 25 दिसंबर 1991 में दोनों एक दूसरे के जिंदगी भर के साथी बन गए.

शादी के अगले ही साल 1992 में सुनील की पहली फिल्म बलवान रिलीज हुई और इसके बाद से सुनील ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. दोनों अपनी शादी की तीसवीं सालगिरह भी मना चुके हैं और आज भी ऐसे जीते हैं जैसे कोई नया कपल हो.

Dharmendra Hema Malini Wedding: इस्लाम कबूल कर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से किया था निकाह, इस मजबूरी की वजह से लिया था ये बड़ा फैसला

Salman Khan First Salary: आपके बच्चों की पॉकेट मनी से भी कम थी सलमान खान की पहली कमाई, दिनभर मेहनत के बाद मिले थे बस इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget