एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान के हालात पर अनुष्का, हेमा मालिनी का छलका दर्द, जावेद अख्तर बोले, 'शर्म आती हैं पश्चिमी देशों पर'

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के लोग बुरी तरह घबराए हुए हैं. हालात बद से बदतर हो रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने इन हालातों पर चिंता जताई हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद से हालात बेहद खराब हो गए हैं. लोगों में खौफ का माहौल है. डरे-सहमें लोग किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए तड़प रहे हैं. वहां की तस्वीरें देखकर किसी का भी दिल दहल उठे, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इ हालातों पर चिंता जताई हैं. अनुष्का, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर, स्वरा भास्कर और फरहान अख्तर जैसे सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.

अफगानिस्तान में हिन्दी सिनेमा को काफी पसंद किया जाता है. कई हिन्दी फिल्में वहां को केन्द्रित करके बनाई गई हैं. 1975 में अफगान में शूट हुई फिल्म 'धर्मात्मा' की लीड हीरोइन रही हेमा मालिनी ने काबुल के हालात पर चिंता जताई उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'एक खुशहाल, शांति पसंद देश के साथ जो भी हो रहा हैं वो दुखद है. धर्मात्मा के दौरान मेरी बहुत अच्छी यादें यहां से जुड़ी हैं. जिसमें मैंने एक जिप्सी लड़की की भूमिका निभाई थी. इसकी पूरी शूटिंग वहां हुई थी. ये मेरा बहुत अच्छा वक्त था क्योंकि मेरे पेरेंट साथ थे और फिरोज ने उनकी अच्छी देखभाल की थी'

 

गीतकार जावेद अख्तर का गुस्सा तो अमेरिका पर ही फूट पड़ा उन्होने कहा, 'ये अमेरिका कैसी महाशक्ति है जो तालिबान के बर्बर लोगों को खत्म नहीं कर सका. और महिलाओं को कट्टरपंथियों के आगे छोड़ दिया, सभी पश्चिमी देशों पर शर्म आती है जो खुद को मानवाधिकार का रक्षक समझते हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विमान के पहियों में छुपकर जा रहे लोगों के जमीन पर गिरते फोटो को शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा कि 'ये दिल चीर कर रखने वाला है किसी को भी ऐसे हालातों का सामना न करना पड़े'
अफगानिस्तान के हालात पर अनुष्का, हेमा मालिनी का छलका दर्द, जावेद अख्तर बोले, 'शर्म आती हैं पश्चिमी देशों पर

स्वरा भास्कर ने लिखा ,'अफगान के लोगों को भेड़ियों के हवाले कर दिया गया है. तालिबान अपने बल और शक्ति से महिलाओं पर क्रूरता करता है वो हत्यारे हैं और महिलाओं से नफरत करते हैं'

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने अपने बचपन की यादे साझा करते हुए लिखा, 'मैं काबुल में बड़ी हुई हूं जो बहुत खूबसूरत है, जो हो रहा है वो दिल तोड़ने वाला है. इस खूबसूरत और दुखद देश के लिए शांति की प्रार्थना करती हूं'

फरहान अख्तर ने लिखा, 'दुनिया की ताकतों को अभी सिर्फ ये सोचना चाहिए कि मासूम अफगानियों को कैसे बचाया जाए, ये आने वाले दिनों में नहीं बल्कि अभी करना होगा.'

सोनू सूद ने अफगानियों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, 'मजबूत रहिए, पूरी दुनिया आपके लिए प्रार्थना कर रही है'

एक्टर डायरेक्टर शेखर कपूर ने लिखा, 'अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थनाएं, एक देश विदेशी शक्तियों की महत्वाकांक्षाओं से तबाह हो गया'

यह भी पढ़ें

खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं कपिल शर्मा शो के चंदन प्रभाकर की पत्नी, यकीन न हो तो खुद देखिए फोटो

कपिल शर्मा का स्टारडम ऐसा कि बड़े स्टार्स को भी करना पड़ा घंटो इंतजार, इस लिस्ट में अजय देवगन से लेकर रानी मुखर्जी तक कई बड़े नाम हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget