एक्सप्लोरर

पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने के आरोपी प्रोड्यूसर Kamal Kishore Mishra गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Kamal Kishore Mishra: बॉलीवुड की कई फिल्में बना चुके प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है.

Kamal Kishore Mishra Arrested: अपनी पत्नी को गाड़ी से टक्कर मारने के आरोपी प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को अंबोली पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया . शुक्रवार यानी आज कमल किशोर मिश्रा को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुंबई की अंबोली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है. बता दें कि हादसे में मिश्रा की पत्नी यासमीन गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने कमल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 

घटना का CCTV फुटेज भी आया था सामने
बता दें कि कमल किशोर मिश्रा ने जिस समय पत्नी को गाड़ी के कुचलने की कोशिश की थी उस दौरान वह गाड़ी में किसी और महिला के साथ मौजूद थे. वहीं रंगे हाथों पकड़े जाने पर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें  साफ-साफ कमल गाड़ी से अपनी बीवी को टक्कर मारने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वहीं पार्किंग प्लेस पर मौजूद एक शख्स ने यास्मीन को बचाने की कोशिश की थी.  इस एक्सीडेंट में फिल्म मेकर की पत्नी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं. वहीं इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और बीती रात उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया.

 बॉलीवुड फिल्में प्रोड्यूस करते हैं कमल किशोर मिश्रा 
कमल किशोर मिश्रा फिल्में प्रोड्यूस करते हैं. उनका One Entertainment Film Productions नाम का प्रोडेक्शन हाउस भी है. कमल ने फिल्म देहाती डिस्को, शर्मा जी की लग गई, फ्लैट नंबर 420, भूतियापा जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं. उनकी पिछली फिल्म देहाती डिस्को इसी साल रिलीज हुई है. इस फिल्म में गणेश आचार्य, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, रवि किशन जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म में वरुण धवन और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स ने प्रमोट किया था. इस फिल्म के राइटर गणेश आचार्य और मनोज शर्मा हैं.कमल Khalli Balli नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. इस फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र नजर आए थे. धर्मेंद्र के अलावा मधू, रजनीश दुग्गल, किनायत अरोड़ा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पांडे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को मनोज शर्मा ने डायरेक्ट किया था. इसके अलावा 2021 में कमल ने प्रोजेक्ट Marshall की अनाउंसमेंट की थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget