एक्सप्लोरर

Filmy Calendar : त्योहारों के बीच अक्टूबर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, अक्षय से लेकर ऋतिक आएंगे नजर

Filmy Calendar : अक्टूबर के महीने में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं और कौन- कौन से स्टार्स के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. ये सब आप नीचे पढ़ सकते हैं.

Filmy Calendar : देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में बॉलीवुड भी इस सीजन  को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अक्टूबर के महीने में कई बिग बजट बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में अगर आप भी त्योहारों से भरे इस महीने को पहले से ही प्लान कर लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए इस महीने का फिल्मी कैलेंडर लेकर आए हैं.

अक्टूबर के महीने में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं और कौन- कौन से स्टार्स के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. ये सब आप नीचे पढ़ सकते हैं.

2 October  - WAR vs SyeRaa 

गांधी जयंती के दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. दोनों ही फिल्में सिर्फ बजट के मामले में ही नहीं बल्कि स्टार्स और एक्शन के मामले में भी काफी बड़ी हैं. जहां एक तरफ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली है. वहीं, दूसरी ओर साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी और महानायक अमिताभ बच्चन स्टारर 'सेरा' भी इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. दोनों ही फिल्में एक्शन फिल्में हैं.

11 October

अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर तीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. पहली फिल्म प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर 'द स्काई इज पिंक' है. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं जायरा वसीम भी नजर आएंगी. फिल्म एक फैमिली ड्रामा है. इसका निर्देशन शोनाली बोस ने किया है.

Filmy Calendar : त्योहारों के बीच अक्टूबर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, अक्षय से लेकर ऋतिक आएंगे नजर

इसके अलावा सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'लाल कप्तान' भी इसी दिन रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सैफ अली खान एक नागा साधू के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है. फिल्म में सैफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा और दीपक डोबरियाल अहम किरादरों में नजर आएंगे.

11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म 'लूटकेस' है. फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, विजयराज , रणवीर शौरी और गजराज राव नजर आएंगे. इसका निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है.

18 October

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में कोई बिग बजट बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हो रही हैं 'घोस्ट' और 'यारम'. विक्रम भट्ट निर्देशित 'घोस्ट' एक हॉरर फिल्म है इसमें छोटे पर्दे की स्टार सनाया ईरानी नजर आ रही हैं. इसके अलावा फिल्म 'यारम' भी इसी दिन रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रतीक बब्बर सिद्धांत कपूर और इशिता राज मुख्य भूमिका में हैं.

25 October- 26 October

अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार और दिवाली वीक में वैसे तो तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. हालांकि दोनों की रिलीज तारीखों में एक दिन का फर्क रखा गया है. इस दौरान दो फिल्में 25 अक्टूबर को रिलीज होंगी और दो फिल्में 26 अक्टूबर को रिलीज होंगी.

Filmy Calendar : त्योहारों के बीच अक्टूबर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, अक्षय से लेकर ऋतिक आएंगे नजर

25 अक्टूबर को राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' रिलीज होगी. इस फिल्म में राजकुमार के साथ मौनी राव नजर आएंगी. ये एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है. इसके साथ रिलीज होगी तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर 'सांड की आंख' रिलीज होगी.

26 अक्टूबर को अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 4' रिलीज होगी. ये मल्टीस्टारर फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है. इससे पहले भी हाउसफुल सीरीज की 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद किया है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कियारा आडवाणी ने Toxic के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget