एक्सप्लोरर

प्रकाश राज का आरोप, मोदी के खिलाफ बोलने के कारण बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज ने बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है. प्रकाश राज का कहना है कि जब से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और सरकार के खिलाफ बोलना शुरू किया है तब से बॉलीवुड ने उनसे कन्नी काट ली है.

नई दिल्ली: नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज ने बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है. प्रकाश राज का कहना है कि जब से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और सरकार के खिलाफ बोलना शुरू किया है तब से बॉलीवुड ने उनसे कन्नी काट ली है. द प्रिंट से बात करते हुए प्रकाश राज ने कहा ''साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मुझे कोई समस्या नहीं है लेकिन जब से मैंने सवाल उठाने  शुरू किए हैं तब से मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर मिलने बंद हो गए हैं.''

आपको बता दें कि प्रकाश राज उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पिछले साल पत्रकार गौरी लंकेश की मौत पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे. प्रकाश राज ने कहा, ''मैं गौरी की मौत से बेहद डिस्टर्ब हुआ, खासतौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रवैये से. गौरी सिर्फ सवाल पूछ रही थी. मुझे बेहद बुरा महसूस होता है ये देखकर, क्या उनकी लड़ाई में हमने उन्हें अकेला छोड़ दिया? जितना मुझे चुप करवाने की कोशिश की जाएगी मैं उतने ज्यादा सवाल उठाउंगा.''

प्रकाश राज का आरोप, मोदी के खिलाफ बोलने के कारण बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम

बीजेपी अध्यक्ष पर भी बोला तीखा हमला

प्रकाश राज ने इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला. उन्हनें कहा कि ''हम अमित शाह से क्यों डरें? बतौर नेता उन्होंने ऐसा क्या किया है? क्या अमित शाह ने देश की तरक्की के लिए कोई बेहद नया विकल्प निकाला है या फिर वैज्ञानिक स्तर पर उन्होंने कुछ नया किया है? शाह की ताकत उनकी चाणक्य नीति है जिसे सरकार गिराना और  बनाना आता है. क्या हमें यही चाहिए ?''

पीएम मोदी के वादों पर भी उठाए सवाल

इतना ही नहीं द प्रिंट से बात करते हुए प्रकाश राज ने पीएम मोदी को उनके कुछ वादों की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि ''प्रधानमंत्री की बातों से लोगों को उम्मीदें थी कि देश में 2 करोड़ रोजगार पैदा किए जाएंगे, कालाधन वापस लाया जाएगा लेकिन बीते साढ़े तीन साल में ऐसा कुछ नहीं हुआ. बल्कि बीजेपी के नेता बीते समय की बात करते हैं. वो बात करके हैं कि नेहरू ने क्या किया या टीपू सुल्तान ने क्या किया या फिर सनातन धर्म क्या कहता है? मैं अपने पिछले पड़दादा को नहीं पहचान सकता तो मुझे क्या मतलब है कि टीपू सुल्तान ने क्या किया था.

आपको बता दें कि सितंबर 2017 में गौरी लंकेश की बेंग्लुरु स्थित उनके घर के बाहर ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और मार्च में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम
होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर संग किया काम
कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
तापसी पन्नू का कंगना रनौत पर पलटवार, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget