एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के समर्थन में आया बॉलीवुड, ट्विंकल खन्ना से लेकर सोनम ने कहा- हम करते हैं तुम पर यकीन

तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर जो आरोप लगाए हैं अब उन्हें लेकर बॉलीवुड सेलेब्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ लोग इस मामले में तनुश्री का समर्थन देते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ स्टार्स अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर जो आरोप लगाए हैं अब उन्हें लेकर बॉलीवुड सेलेब्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ लोग इस मामले में तनुश्री का समर्थन देते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ स्टार्स अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं. तनुश्री दत्ता की सपोर्ट  में सबसे पहले एक्टर फरहान अख्तर आए जिन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि ''फरहान अख्तर ने लिखा, ये ट्वीट थ्रेड काफी कुछ बयां करता है. जेनिक उस वक्त वहां थी जिस घटना को लेकर इन दिनों डिबेट हो रही है. तनुश्री दत्ता जिसे 10 साल पहले अपने करियर को लेकर कंनसर्न होना चाहिए था उस वक्त वो नहीं हुई और उस वक्त भी उन्होंने आवाज उठाई. उनकी कहानी अभी भी वही है. हमें उसके करेज को सलाम करना चाहिए.'' फरहान अख्तर के इस ट्वीट को कोट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें सर्वाइवर पर भरोसा करना चाहिए. फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर , स्वरा भास्कर , ऋचा चड्ढा परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब सामने आए हैं. इन सभी स्टार्स का कहना है कि उन्हें तनुश्री की बात पर विश्वास है और वो उनके साथ हैं. सोनम ने लिखा, तनुश्री दत्ता मैं तुम्हारी बात का विश्वास करती हूं. जैनिक मेरी दोस्त है या कुछ भी है. लेकिन वो किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर बोलने वालों में से नहीं हैं. हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए. इसी को लेकर परिणीति चोपड़ा ने लिखा, मैं सहमत हूं. एक सरवाइवर ही सर्वाइवर है क्योंकि उसने एक बेहद बुरे हादसे को देखा है और उससे उभरा है. उनका यकीन कीजिए और सम्मान कीजिए. अक्सर समाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बेबाक राय रखने वाली ट्विंकल खन्ना ने भी जेनिक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी को भी जज करने से पहले आप इसे पढ़ें. तनुश्री दत्ता ने शोषण और धमकी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है. साथ ही निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमें तनुश्री दत्ता की इंटेशन को लेकर सवाल उठाने बंद करने चाहिए क्योंकि इस घटना का एक गवाह भी है. जेनिक तुमने सामने आकर एक सराहनीय कदम उठाया है. जेनिक हैं उस घटना की गवाह ट्विटर पर जेनिक ने खुद सामने आकर उस घटना के समय वहां मौजूद होने का दावा किया है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए उस घटना की जानकारी शेयर की. जेनिक ने कहा कि जिस दिन की ये घटना है उस दौरान वो एक निजी न्यूज चैनल में काम करती थी और उन्होंने रिपोर्टिंग के लिए फिल्म के सेट पर भेजा गया था जहां इस गाने की शूटिंग चल रही थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा ''मैं जब सेट पर पहुंची तो फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी और नाना पाटेकर ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि वो मेरी बेटी जैसी है. तभी कुछ देर बाद शूटिंग शुरू हुई लेकिन कुछ ही देर में तनुश्री सेट छोड़कर अपनी वैनिटी वैन में जाकर बैठ गई. वहां मौजूद निर्माता और गणेश ने उन्हें बाहर बुलाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं. बाद में तनुश्री के मम्मी पापा उन्हें लेने आए और वो उनके साथ चली गई. इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला भी किया. '' जेनिक ने बताया कि इसी दिन शाम को उन्होंने तनुश्री से ऑफ रिकॉर्ड बात की और उन्होंने सारी आपबीती बताई . उस वक्त भी तनुश्री ने अपनी आवाज उठाई थी और आज भी वो अपने उसी बयान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 6 बजे का कलेक्शन
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और की जान लेना चाहते थे हमलावर, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और को मारना चाहते थे हमलावर, पूछताछ में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget