एक्सप्लोरर

तुर्किए का विरोध इस वजह से नहीं कर रहे बॉलीवुड सेलेब्स, शूटिंग में फिल्ममेकर्स को होता है बंपर फायदा

Bollywood-Turkey Releation: लीवुड में किसी एक्टर या एक्ट्रेस या फिर किसी फिल्म मेकर ने तुर्किए के विरोध में अपनी जुबान नहीं खोली है. इसकी एक बेहद बड़ी वजह है जो हम आपको बता रहे हैं.

बBollywood-Turkey Releation: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच तुर्किए ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया. ऐसे में रुपाली गांगुली और विशाल मिश्रा जैसे कलाकारों ने तुर्किए को बॉयकॉट किया है. हालांकि बॉलीवुड में किसी एक्टर या एक्ट्रेस या फिर किसी फिल्म मेकर ने तुर्किए के विरोध में अपनी जुबान नहीं खोली है. इसकी असल वजह हम आपको बता रहे हैं.

तुर्किए बॉलीवुड के फेवरेट शूटिंग लोकेशन्स में से एक है. तुर्किए में बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जिनमें सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन तक की फिल्में शामिल हैं. एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, दिल धड़कने दो, जब हैरी मेट सेजल, गुरू, रेस और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्मों की शूटिंग तुर्किए में की जा चुकी है.

तुर्किए सरकार से बॉलीवुड को मिलते हैं ये फायदे
बॉलीवुड में फिल्मी सितारों के तुर्किए का विरोध ना करने की एक वजह ये हो सकती है कि इस देश में फिल्म शूट करने से उन्हें काफी फायदा होता है. दरअसल तुर्किए में सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं. ये नियम फिल्म का बजय कम करने में मददगार होती है. तुर्किए कल्चरल एंड टूरिज्म मिनिस्ट्री ने 2019 में कैश रिबेट प्रोग्राम शुरू किया था जिसके तहत अगर कोई विदेशी फिल्म मेकर तुर्की में कोई फिल्म शूट करता है तो उसको वहां के खर्च का 30% तक रिफंड मिल सकता है.

बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों को ज्यादा फायदा
कैश रिबेट प्रोग्राम के तहत फिल्म शूटिंग के लोकेशन का किराया, लोकल क्रू की सैलरी, टूल्स का किराया, रहने की जगह, आने-जाने के लिए गाड़ी का खर्च और पोस्ट-प्रोडक्शन सेवाएं शामिल हैं. इस स्कीम से बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों को काफी फायदा मिलता है.

तुर्किए सरकार से मिलता है VAT रिफंड 
तुर्किए में फिल्म शूटिंग के लिए परमिट का प्रॉसेस भी काफी आसान है. स्थानीय प्रशासन भी शूटिंग के दौरान सिक्योरिटी भी देती है. इसके अलावा तुर्किए सरकार फिल्म निर्माण से जुड़ी कुछ सेवाओं और सामानों पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) छूट देती है. साथी ही विदेशी फिल्म निर्माताओं को लोकल लेवल पर भुगतान किए गए VAT का रिफंड भी मिल सकता है. उन्हें टूल्स के किराए, स्टूडियो बुकिंग से लेकर प्रोडक्शन के खर्चों पर 18% तक का VAT रिफंड मिल सकता है.

रुपाली गांगुली ने सेलेब्स की अपील
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच रुपाली गांगुली ने एक पोस्ट करते हुए सेलेब्स से तुर्किए की बुकिंग्स कैंसिल करने की अपील की थी. वहीं सिंगर विशाल मिश्रा ने भी तुर्किए का बॉयकॉट करने की बात कही थी.

तुर्किए का विरोध इस वजह से नहीं कर रहे बॉलीवुड सेलेब्स, शूटिंग में फिल्ममेकर्स को होता है बंपर फायदा

FWICE ने भी कहा- तुर्किए में शूटिंग से परहेज करें
वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फेडरेशन (FWICE) ने भी भारतीय फिल्म मेकर्स से तुर्किए को शूटिंग लोकेशन के तौर पर चुनने से परहेज करने की अपील की है. एफडब्ल्यूआईसीई ने ये अपील तुर्किए पाकिस्तान के लिए लगातार झुकाव और भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ स्टैंड लेने को लेकर की है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म
सलमान खान की 'SVC63' में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, 19 साल पहले शाहरुख़ संग भी मचा चुकी हैं धूम
सलमान की 'SVC63' में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, शाहरुख संग भी मचा चुकी धूम
क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा
बॉक्स ऑफिस क्लैश में सनी को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की Awarapan 2 करेगी बंपर कमाई
Video: वामिका गब्बी ने बदला अपना लुक, बॉय कट हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस को पहचानना भी हुआ मुश्किल
वामिका गब्बी ने कटवाए बाल, बॉय कट लुक में पहचानना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget