एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: शादी रचाने के बाद एक्टिंग छोड़ पारिवारिक जि़ंदगी में हुईं व्यस्त नम्रता शिरोडकर

लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी नम्रता बॉलीवुड में बनी रहीं. फिल्म 'वास्तव' की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए.

नई दिल्ली: वर्ष 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सुंदरी नम्रता शिरोडकर इस साल अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड की यह अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर इन दिनों लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हैं. मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थीं. वह मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भी पांचवें स्थान पर रही थीं. महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी, 1972 को जन्म लेने वाली नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर मशहूर अभिनेत्री रही हैं. इनकी दादी भी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं, जिनका नाम था मीनाक्षी. नम्रता पहली बार स्विम सूट पहनकर बड़े पर्दे पर आईं तो चर्चा का केंद्र बन गईं.

namrata_shirodkar

इनकी शिक्षा मीठीबाई विश्वविद्यालय में हुई. नम्रता का बचपन भी फिल्मी माहौल में बीता. बहन और दादी की तरह उन्होंने भी अभिनय को ही अपने जीवन का मुख्य ध्येय बनाना सही समझा.

नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की. इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई. यह उनकी पहली फिल्म थी. इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. इसके बाद वह एक सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त के साथ दिखाई दीं. एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा.

namrata-new

फिल्म 'पुकार', 'हेराफेरी', 'अस्तित्व' 'कच्चे धागे', तेरा मेरा साथ रहे' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में नम्रता ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इन फिल्मों में इनका सहयोग कम था. इसके बाद उन्होंने दक्षिण की फिल्में करनी शुरू कर दीं.

लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी नम्रता बॉलीवुड में बनी रहीं. फिल्म 'वास्तव' की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए.

 

Thanks to all of u for all ur love n blessings????????

A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar) on

साल 2000 में तेलुगू फिल्म 'वानसी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई. महेश बाबू, नम्रता से उम्र में तीन साल छोटे हैं. मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली. उनके दो बच्चे हुए- गौतम और सितारा. नम्रता आखिरी बार फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' और 'रोक सको तो रोक लो' में नजर आई थीं. फिल्म 'वास्तव' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर आईफा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. शादी के बाद उन्होंने अपनी अभिनय की जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त हो गईं.  
❤️❤️❤️happy friendship day all :) A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar) on
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget