एक्सप्लोरर

पद्मावती विवाद पर बॉलीवुड एक्टर ने कहा- भारत में रहना मेरे लिए दुख की बात

राजपूत संगठन करणी सेना और कुछ अन्य हिंदू संगठन भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं.

मुंबई: फिल्मकारों और कलाकारों के लिए बने असहिष्णुता वाले माहौल और उनका 'सिर काटने' की धमकी वाले बर्बर बयानों से अभिनेता रोहित रॉय बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि वह भारतीय होने और भारत में रहने को लेकर बेहद दुखी और निराश हैं.

रोहित ने ट्वीट किया, "पहली बार मैं इस बात को लेकर दुखी, निराश और गुस्से में हूं कि मैं एक भारतीय हूं और भारत में रह रहा हूं.. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कभी कहूंगा. वास्तव में यह बेहद दुखद है. जय हिंद."

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कई ट्वीट किए.

राजपूत संगठन करणी सेना और कुछ अन्य हिंदू संगठन भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं. बीजेपी के एक नेता ने संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये इनाम में देने की बात कही है.

रोहित ने कहा, "आज लोग एक फिल्म के लिए कलाकारों, निर्देशकों का सिर काटने पर इनाम की पेशकश कर रहे हैं, जिसका उन्होंने एक सिंगल फ्रेम भी नहीं देखा है. यहां तक कि सरकार इस तरह की भड़काऊ बयानबाजी को रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर रही. रचनात्मक स्वतंत्रता को तो भूल ही जाइए. क्या यह 'असहिष्णुता' सभी भारतीयों के लिए डरावनी नहीं है? बेहद दुखद."

 

उन्होंने कहा, "भारत जो कुछ भी है वह अपनी विविधता, लोकतंत्र की भावना और सबसे महत्वपूर्ण, धर्मनिरपेक्षता की वजह से है. हिंदुवाद जीवन जीने का एक तरीका है, यह प्रकृति में समाया हुआ है.  

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "क्या एक सज्जन पुरुष का सिर काटने के लिए कहना किसी भी तरह से कानूनी, सहनीय या लोकतांत्रिक है? इसे लेकर सरकार चुप कैसे रह सकती है?" उन्होंने कहा कि एक 'मां' की 'छवि' की रक्षा करने के लिए महज उसका किरदार निभाने वाली देश की एक बेटी का सिर काटने की इच्छा हैरान करने वाली है.

 

रोहित ने कहा कि वह एक गौरवान्वित भारतीय हैं, जिन्हें अपने देश के इतिहास और भूगोल पर नाज है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने शेयर किया वीडियो
हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने शेयर किया वीडियो
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget