एक्सप्लोरर
भंसाली के साथ एक प्रेम कथा में काम करेंगे अभिषेक बच्चन?

मुंबई : अभिनेता रोहित रॉय ने कहा कि वह जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ एक रोमांटिक फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं जिसका निर्माण फिल्मकार संजय लीला भंसाली करेंगे.
रोहित राय इससे पहले एक शार्ट फिल्म ‘‘राइस प्लेट’’ का निर्देशन कर चुके हैं. 10 मिनट लंबी यह फिल्म ‘‘दस कहानियां’’ शीषर्क वाली सीरीज का हिस्सा थी. अब वह इस प्रेम कहानी के जरिये पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे. ऐसी चर्चा है कि अभिषेक और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा होंगे. रोहित ने बताया, ‘‘मैं कुछ चीजों पर अभिषेक से बात कर रहा हूं. देखते हैं क्या होता है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है लेकिन हमें अभी दूसरी चीजें तय करनी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका मेरे साथ फिल्म नहीं कर रही हैं, वो भंसाली सर के साथ एक दूसरी फिल्म कर रही हैं.’’ रोहित ने यह भी साफ किया कि वह शायर साहिर लुधियानवी की जिंदगी पर आधारित किसी चीज का ‘‘निर्देशन नहीं’’ कर रहे हैं.और पढ़ें























