एक्सप्लोरर

BlackBuck Case: कोर्ट में पेश हुए सलमान खान, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

कोर्ट में पेशी के लिए सलमान रविवार शाम ही जोधपुर पहुंचे गए थे.

नई दिल्ली: कांकाणी काले हिरण के शिकार मामले में आज सलमान खान जोधपुर कोर्ट में पेश हुए. इस मामले की सुनवाई टाल दी गई है और अब इसकी अगली सुनावई 17 जुलाई को होगी. बता दें कि इस केस में सलमान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. सेशंस कोर्ट ने सजा के खिलाफ की गई अपील की सुनवाई के दौरान 7 मई को उन्हें कोर्ट में हाजिर को कहा था. इसी सुनवाई में तय होना था कि उनकी अपील स्वीकार की जाती है या नहीं? कोर्ट में पेशी के लिए सलमान रविवार शाम ही जोधपुर पहुंचे गए थे.

बता दें कि पिछले महीने 5 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. वहीं, इस मामले में सह-आरोपी अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री नीलम, सोनाली व तब्बू को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया था.

सजा सुनाने के बाद सलमान खान को हिरासत में ले लिया गया था. उसके बाद सलमान सात अप्रैल तक जेल में रहे. सात अप्रैल को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सलमान खान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी. सेशंस कोर्ट न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान को 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत दी थी. साथ ही सलमान को अदालत की अनुमति बिना विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी थी. पिछले दिनों सलमान अदालत से अनुमति लेकर ही विदेश गए थे. इसके साथ ही सलमान की तरफ से ट्रायल कोर्ट से इस मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाए जाने के फैसले को चुनौती दी गई. उनकी इसी याचिका पर आज सुनवाई थी.

सलमान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देवकुमार खत्री व जमानत देने वाले जिला एवं सेशन जज रविन्द्र कुमार जोशी दोनों का ही तबादला हो चुका है. अब जिला एवं सेशन जज चन्द्रकुमार सोनगरा सलमान के मामले में सुनवाई करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget