एक्सप्लोरर

काला हिरण मामला: 5 अप्रैल को होगा सलमान खान की किस्मत का फैसला, 20 सालों से जारी है कानूनी कार्रवाई

काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को सलमान खान की किस्मत का फैसला होगा. अदालत में सालों से चल रहे इस केस पर फैसले की तारीख 5 अप्रैल तय हुई है.

नई दिल्ली: काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को सलमान खान की किस्मत का फैसला होगा. अदालत में सालों से चल रहे इस केस पर फैसले की तारीख 5 अप्रैल तय हुई है. काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम आरोपी हैं. क्या है मामला 1999 में आई फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग की दौरान सलमान खान पर हिरण के शिकार का आरोप लगा था. एक और दो अक्टूबर 1998 की रात फिल्म कि शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी में दो काले हिरणों के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा था. शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू औऱ नीलम भी थे. लिहाजा कोर्ट ने सलमान के साथ इन लोगों को भी बयान दर्ज कराने का आदेश दिया. फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार के तीन केस चले और एक केस शिकार के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर चला.
  • 18 जनवरी को सलमान खान आर्म्स एक्ट के केस में लोअर कोर्ट से बरी हो चुके हैं.
  • भवाद के चिंकारा केस में सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं.
  • घोड़ाफार्म चिंकारा केस में भी सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं.
चार में से तीन मामलों में सलमान बरी हो चुके हैं अब ये आखिरी केस कांकाणी में काले हिरणों के शिकार का है जिसमें सलमान और फिल्म के दूसरे कलाकारों को आज जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराना था. इस मामले में 20 सालों से कानूनी प्रक्रिया जारी है. आपको बता दें कि ये मामला उस वक्त का है जब फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग चल रही थी. सलमान पर आरोप है कि 28 सितंबर 1998 को उन्होंने दो चिंकारा के शिकार किए थे. चिंकारा वन्य जीव अधिनियम के तहत संरक्षित जीव हैं. निचली अदालत ने सलमान खान को दोषी ठहराया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget