एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में कांग्रेस और बीजेपी एकजुट हो कर रहे CBI जांच की मांग

सुशांत आत्महत्या मामले में पटना के एक थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले को लेकर बिहार में सत्ता और विपक्ष एक साथ खड़ी नजर आ रही है.

बिहार में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा सुशांत आत्महत्या मामले में पटना के एक थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले को लेकर बिहार में सत्ता और विपक्ष एक साथ खड़ी नजर आ रही है. दोनों पक्षों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है.

भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक 'ब्रिलियंट', 'टैलेंटेड' और 'इंटेलेक्चुअल' अभिनेता थे. सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु ने दुनिया भर में लोगों को मर्माहत किया है.

उन्होंने कहा, 'सुशांत के परिवार द्वारा दर्ज मामले का समर्थन है, हमसब परिवार के साथ हैं. जीवन के सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोगों ने इसमें सीबीआई जांच की मांग की है."

उन्होंने आगे कहा, "सुशांत मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे बिहार के बेटे को न्याय मिले. बलीवुड का माफिया, हवाला, एंटी नेशनल क्रिमिनल गठजोड़ सबके सामने आए."

इधर, कांग्रेस ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई है. बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कहा जा सकता है कि सुशांत की मौत में कई 'राज' छिपे हैं. इन सवालों के जवाब उनके प्रशंसकों को मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए, जिससे इस मामले की हकीकत सबों के सामने आ सके. ललन पूर्व में भी राज्यपाल को एक पत्र देकर सीबीआई जांच की गुहार लगा चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर मंगलवार को लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे से फोन पर बात की थी. चिराग ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस गंभीरता से पड़ताल कर रही है, मगर आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई को जांच सौंपना बेहतर है.

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के उभरते अभिनेता सुशांत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर 14 जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. सुशांत के पिता ने 25 जून को पटना में सुशांत की दोस्त रिया और उनके परिजनों के खिलाफ भादवि की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Updates: दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Spider Man Box office: 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget