एक्सप्लोरर

सिंगर जिसके पापा बेचते थे समोसे, पाई-पाई के लिए तरसती थी फैमिली, गरीबी में गुजरा बचपन, आज हैं बेहद अमीर, जानें कौन हैं वो

Neha Kakkar Untold Story: हर इंसान के मेहनत की अपनी कहानी है लेकिन जो बिना किसी गॉडफादर के करियर बनाते हैं उनके चर्चे हमेशा होते हैं. उन्हीं सफल लोगों में एक नेहा कक्कड़ भी हैं जो आज फेमस सिंगर हैं.

Neha Kakkar Untold Story: फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी का गॉडफादर नहीं है तो उन्हें काफी मेहनत करनी होती है. जिनमें टैलेंट होता है उनकी मेहनत भी रंग लाती है और जिस दौर से उनके सफल होने से पहले का जीवन गुजरता है वो पूरी तरह से बदल जाता है. ऐसा ही कुछ नेहा कक्कड़ के साथ भी हुआ, जब उनकी फैमिली एक आम लाइफ जिंदगी जीती थी लेकिन नेहा कक्कड़ की सफलता ने सभी का जीवन बदल दिया. 

हिंदी सिनेमा में नेहा कक्कड़ ने अपने टैलेंट के बल पर खास पहचान बनाई. जिसके बाद उनकी बहन और भाई का भी करियर बना. नेहा ने अपने इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों का कई बार जिक्र किया. उन्होंने बताया है कि कभी उनके घर में पैसों की बहुत प्रॉब्लम हो जाया करती थी और उन्होंने बहुत ही गरीबी देखी लेकिन आज उनका लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गया है.

नेहा कक्कड़ का फैमिली बैकग्राउंड

6 जून 1988 को ऋषिकेश में नेहा कक्कड़ का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ. नेहा के पिता ऋषिकेश कक्कड़ और निति कक्कड़ जागरण पार्टी में भजन गाते थे. शुरुआती दिनों में नेहा के पिता वाइफ और तीन बच्चों के साथ दिल्ली आ गए थे. यहां वो जागरण में गाया करते थे और वो अपने बच्चों को भी ले जाते थे.

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Neha Kakkar (@nehakakkar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

नेहा की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ और बड़े भाई टोनी कक्कड़ दोनों ही सिंगर हैं. नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 4 साल की थीं तब से अपने पापा और भाई-बहन के साथ जागरण में जाना शुरू कर दिया था. नेहा कक्कड़ ने 2020 में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी.

नेहा कक्कड़ का संघर्ष और पहला ब्रेक

नेहा कक्कड़ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वो अपने भाई-बहनों के साथ जागरण में जाती थीं तो वहीं से गाना शुरू किया. पहले तो वो सिर्फ जय माता दी बोलती थीं लेकिन धीरे-धीरे भजन गाने लगीं. नेहा ने ये भी बताया था कि बाद में उनके पिता ने गाना बंद किया और कुछ समय के लिए समोसे की दुकान भी खोली. नेहा के मुताबिक, उनका बचपन काफी गरीबी में गुजरा लेकिन उन्हें विश्वास था कि एक दिन दुर्गा मां सबकुछ सही कर देंगी.

समय बीता और नेहा का रुझान गायकी की तरफ बढ़ा. साल 2005 में नेहा कक्कड़ ने 'इंडियन आइडल सीजन 2' में कंटेस्टेंट के तौर पर दिल्ली में ऑडिशन दिया. यहां वो सिलेक्ट हुईं और मुंबई जाने का पहली बार मौका मिला. मुंबई में नेहा को एक-दो एपिसोड में गाने का मौका भी मिला लेकिन फिर उन्हें रिजेक्शन मिला.

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Neha Kakkar (@nehakakkar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

नेहा काफी निराश हो गईं लेकिन उन्होंने सोच लिया कि वो अब वापस नहीं जाएंगी और सिंगर बनकर अपना करियर इसी इंडस्ट्री में बनाएंगी. नेहा के भाई ने मुंबई में कंपोजर के तौर पर काम शुरू किया और छोटे-मोटे बैंड के साथ काम करने लगे. नेहा भी उनके लिए ही गाने गाया करती थीं लेकिन साल 2012 में नेहा कक्कड़ ने पहला सुपरहिट गाना 'सैकेंड हैंड जवानी' गाया. इसके बाद दूसरा हिट गाना 'आज ब्लू है पानी-पानी' था जिसमें उन्होंने हनी सिंह के साथ गाना गाया.

नेहा कक्कड़ का सफल करियर

नेहा कक्कड़ ने इसके बाद 'बद्री की दुल्हनिया', 'दिलबर', 'मनाली ट्रांस', 'काला चश्मा', 'चांद मेरा नाराज है' जैसे बैक टू बैक गाने गाए और इंडस्ट्री की नंबर वन सिंगर बनीं. नेहा कक्कड़ इस समय सबसे महंगी सिंगर हैं जो एक गाने के 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वहीं नेहा अब म्यूजिक वीडियो में सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी करती हैं. नेहा कक्कड़ अब रिएलिटी शोज में बतौर जज भी काम करती हैं, उन्होंने 'इंडियन आइडल' के कई सीजन जज किए हैं.

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Neha Kakkar (@nehakakkar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ

भारत के सबसे अमीर सिंगर्स की लिस्ट में नेहा कक्कड़ का नाम टॉप-10 में आता है. नेहा कक्कड़ ने अपनी मेहनत के बल पर आज वो मुकाम हासिल किया है जिसके अक्सर लोग सपने देखते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ के पास इस समय 105 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. नेहा के मुंबई में दो से तीन लग्जरी फ्लैट्स हैं. नेहा का अपना ऋषिकेश में एक बंगला है.

यह भी पढ़ें: 16 साल की हुईं Neha Kakkar? मजाकिया अंदाज में पति ने किया बर्थडे विश, साथ ही शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, आपने देखी क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget