एक्सप्लोरर

Happy Birthday Anurag Kashyap: जब भी 'फैजल' और 'सरदार खान' का नाम आता है तो अनुराग कश्यप याद आते हैं!

Happy Birthday Anurag Kashyap: आज बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप का जन्मदिन है. यूपी के गोरखपुर में जन्मे अनुराग कश्यप आज भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बना चुके हैं. फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से हर सिनेमाप्रेमी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले अनुराग हमेशा कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं. आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनके फिल्म करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में कुछ खास बातें

Happy Birthday Anurag Kashyap: फिल्मी दुनिया लोगों के काफी करीब होती है, फिल्मी किरदार उनकी जिंदगी उस रूपक की तरह होते हैं जिन्हें लोग असल जिंदगी में जीते हैं. फिल्म 'गैस्स ऑफ वासेपुर' के किरदर 'फैज़ल खान' का नाम जब भी जेहन में आता तो अनुराग कश्यप की याद अपने आप ही आ जाती है. इस फिल्म के डायलॉग्स क्राइम सिनेमा जॉनर को पसंद करने वाले जुबान पर ही रहता है. अनुराग कश्यप ने अपनी पैरेलल फिल्मों के जरिए बॉलीवुड के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है. वेब सीरीज के दौर में उन्होंने देश में अब तक की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का भी निर्माण किया है.

Happy Birthday Anurag Kashyap: जब भी 'फैजल' और 'सरदार खान' का नाम आता है तो अनुराग कश्यप याद आते हैं!

अनुराग ने अपनी फिल्मों में हर तरह के कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें- रनबीर कपूर, अनुष्का शर्मास, सैफ अली खान, नावाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और पंकज त्रिपाठी जैसे नाम शामिल हैं. उन्होंने उन कलाकारों के साथ ज्यादा काम किया जो लोगों में लोकप्रिय नहीं थे और ये कहने कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अनुराग की फिल्मों में नजर आने के बाद उन कलाकारों को आज दुनिया जानने लगी है. हुमा कुरैशी और पंकज त्रिपाठी शायद आज भी अपने असली नाम से ज्यादा अनुराग की फिल्मों में निभाए गए किरदार के तौर पर ज्यादा पहचाने जाते हैं.

अपनी कहानियों को बनाने के दौरान वे हर बारीकियों को ध्यान रखते हैं और समाज व्याप्त उन सवालों को अपनी कहानियों में उठाने उन्हें भरपूर आंनद आता है. कला की इन विधाओं में अपनी अगल पहचान बनाने वाले इस कलाकार का जन्म आज के दिन यानी 10 सिंतबर 1972 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था.

Happy Birthday Anurag Kashyap: जब भी 'फैजल' और 'सरदार खान' का नाम आता है तो अनुराग कश्यप याद आते हैं!

अनुराग अपनी फिल्मों के चलते कैसे बॉलीवुड के उन शानदार निर्देशकों में गिने जाने लगे इस बारे में जिक्र करना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि समानांतर सिनेमा और संवेदनशील मुद्दों को लेकर अपनी कहानी में प्रयोग करते की आदत ही उन्हें अलग निर्देशकों की लिस्ट में ला खड़ा कर देती है. उन्हें इस बात का कभी फर्क नहीं पड़ा उनकी उनकी फिल्में कमर्शियली 100 करोड़ की क्लब में शामिल होती हैं या नहीं. हालांकि, उन्होंने प्रयोगों के तौर पर कई तरह के प्रयोग भी किए हैं. एक अनुशासित प्रिंसिपल की तरह वे अपनी फिल्मों में कलाकारों से काम करवाते हैं. वे बतौर निर्देशक अपनी फिल्मों में कालाकारों के साथ भी खूब मेहनत करते हैं.

फिल्मी सफर

अनुराग कश्यप का फिल्मी सफर उनकी फिल्मों की देर ही सही लेकिन एक शानदार नींव की तरह कायम हुआ. 1998 में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने निर्देशक राम गोपाल वर्मा को फिल्म लिखने के लिए उनका नाम सुझाया. वर्मा ने कश्यप को सौरभ शुक्ला (1998) की स्क्रिप्ट लिखने के लिए सौरभ शुक्ला के साथ उन्हें काम पर रखा. सत्या एक कमर्शियली हिट साबित हुई, और इसे भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है. बाद में उन्होंने वर्मा के साथ फिल्म 'कौन' (1999) की स्क्रिप्टिंग और शूल (1999) के डायलॉग्स लिखने में सहयोग किया. 1999 में उन्होंने एक छोटी फिल्म बनाई, जिसका टाइटल 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली टेलिविज़न' था.

Happy Birthday Anurag Kashyap: जब भी 'फैजल' और 'सरदार खान' का नाम आता है तो अनुराग कश्यप याद आते हैं!

बतौर निर्देशक उनका अभी तक का फिल्मी करियर शानदार रहा है. उनका नाम साल 2007 में आई फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से चर्चा में आया, ये फिल्म काफी विवादित भी रही है. अनुराग ने लीक से हट कर देव डी, बॉम्बे टॉकीज, अगली, बॉम्बे वेलवेट और रमन राघव 2.0 जैसी फिल्में भी बनाईं. उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सीरीज को क्राइम फिल्मों में भारतीय वर्जन की कल्ट फिल्म मानी जाती है.

पर्सनल लाइफ

उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है, अनुराग कश्यप ने पहली शादी फिल्म एटिटर आरती बजाज से की थी, जिनसे उनकी एक बेटी है. 2009 में उनका तलाक हो गया. बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की, जिनसे पहली मुलाकात फिल्म 'देव डी' को बनाने के दौरान ऊटी में हुई थी. 2013 में कश्यप और कोचलिन ने घोषणा की कि वे अब एक दूसरे से अलग हो रहे हैं. मई 2015 में उनकी राहे अलग हो गईं और उनका तलाक हो गया.

Happy Birthday Anurag Kashyap: जब भी 'फैजल' और 'सरदार खान' का नाम आता है तो अनुराग कश्यप याद आते हैं!

वह एनजीओ आंगन के सदस्य के रूप में भी काम करते हैं, जो भारत भर में कमजोर बच्चों की मदद करता है. जब उनके धार्मिक विचारों के बारे में पूछा गया, तो कश्यप ने कहा, "मैं एक नास्तिक हूं. सिनेमा एकमात्र ऐसा धर्म है जिस पर मुझे विश्वास है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक, दी खुली चेतावनी
'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget