एक्सप्लोरर

Priyanka Chopra Birthday: निक से पहले इन सेलेब्स पर दिल हारीं प्रियंका चोपड़ा, जानें किस-किस को भायी यह 'बरेली की बर्फी'

Priyanka Chopra Birthday: वह सात समंदर पार अपना आशियाना बसा चुकी हैं, लेकिन आज भी उनके इश्क की चर्चा होती है. बात हो रही है प्रियंका चोपड़ा की, जिनका आज बर्थडे है.

Priyanka Chopra Unknown Facts: वह जमशेदपुर की देसी गलियों में पली-बढ़ीं, लेकिन अब उन्हें ग्लोबल स्टार का तमगा मिल चुका है. पहले उन्होंने बॉलीवुड को अपनी अदाओं से मदहोश किया और अब हॉलीवुड में काबिलियत से चार चांद लगा रही हैं. बात हो रही है हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल की, जिनके दिल पर निक जोनस से पहले कई को-स्टार्स ने दस्तक दी. बर्थडे स्पेशल में जानते हैं कि आखिर किस-किस को भायी थी बरेली की यह बर्फी?

ऐसा रहा प्रियंका का करियर

18 जुलाई 1982 के दिन इस दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म वैसे तो झारखंड (उस वक्त बिहार) के जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन उनका बचपन उत्तर प्रदेश के बरेली में बीता. प्रियंका के पैरेंट्स अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे, जिसके चलते उनका तबादला अलग-अलग शहरों में होता रहता था. यही वजह रही कि प्रियंका का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता. पहले उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट अपने नाम किए, उसके बाद सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. 

सबसे पहले असीम मर्चेंट संग जुड़ा नाम

प्रियंका चोपड़ा जब सिनेमा की दुनिया में कदम रख रही थीं, उस दौरान उनका नाम सबसे पहले असीम मर्चेंट के साथ जुड़ा था. दरअसल, मॉडलिंग के दिनों में प्रियंका और असीम का अफेयर था, लेकिन बॉलीवुड डेब्यू के वक्त उनका ब्रेकअप हो चुका था. कहा जाता है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के दौरान वह ब्रेकअप के दौर से गुजर रही थीं. उस वक्त प्रियंका इतनी ज्यादा तनाव में रहती थीं कि आत्महत्या तक करना चाहती थीं. 

हरमन ने भी जीता था मन

फिल्म लव स्टोरी 2050 में काम करते-करते प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा काफी करीब आ गए थे. कहा जाता है कि यह रिश्ता करीब पांच साल तक चला, लेकिन हरमन का करियर फिल्मी ट्रैक से उतरते ही हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया. 

शाहिद संग भी परवान चढ़ा था इश्क

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के इश्क की खबरों ने तो इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. हुआ यूं था कि इनकम टैक्स की टीम ने एक बार प्रियंका चोपड़ा के घर पर सुबह-सुबह रेड की थी और दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था. उस वक्त वह बॉक्सर में थे. उस वक्त तो दोनों ही सितारों ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन कई साल बाद शाहिद ने एक इंटरव्यू में प्रियंका को डेट करने की बात कबूली थी.

चोरी-चोरी चुपके-चुपके अक्षय कुमार संग हुआ प्यार

प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार कई हिट फिल्मों में एक साथ नजर आए. ऑनस्क्रीन बनी इस केमिस्ट्री की चर्चा ऑफस्क्रीन भी होने लगी थी. कहा जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों की जानकारी जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लगी तो उन्होंने खिलाड़ी कुमार को प्रियंका के साथ जोड़ी बनाने से रोक दिया था. 

किंग ऑफ रोमांस के साथ भी जुड़ा नाम

बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म डॉन का रीमेक बना तो उसमें प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की जोड़ी नजर आई. कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों के बीच खिचड़ी भी पकने लगी थी. इसकी खबर लगते ही गौरी खान ने शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी को हमेशा-हमेशा के लिए तोड़ दिया. 

हॉलीवुड पर भी लुटाया दिल

हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलस्टन और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की भी चर्चा आम हुई थी. दरअसल, एक पार्टी के दौरान हिडलस्टन खुलकर देसी गर्ल को फ्लर्ट करते नजर आए थे, जिसके चलते अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. हालांकि, ये अफवाहें जल्द ही थम गईं.

निक जोनस को बनाया जीवनसाथी

साल 2018 के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें सामने आईं. कुछ दिन बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया और एक दिसंबर 2018 के दिन सात फेरों में एक-दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए बांध लिया.

होटल के रूम में घुसते ही सबसे पहले ये काम करती हैं Deepika Padukone, जानकर सिर पकड़ लेंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget