एक्सप्लोरर

Farida Jalal Birthday: फरीदा जलाल ने 'तकदीर' से शुरू किया था बॉलीवुड का सफर, 30 से ज्यादा फिल्मों में बनीं 'मां'

Farida Jalal: 14 मार्च 1949 के दिन दिल्ली में जन्मी फरीदा जलाल अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी हाथ आजमाया और सफल रहीं.

Farida Jalal Unknown Facts: बॉलीवुड की फिल्मों ने मां के दो रूप दिखाए. पहले रूप में अपने ही बेटे-बहू और परिवार के खिलाफ साजिश करने वाली मां नजर आई. वहीं, दूसरा रूप ऐसा रहा, जिसमें मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूरी दुनिया पर अपनी ममता लुटाती रही. अब सिनेमा में दूसरी वाली मां का जब भी जिक्र होता है तो एक अभिनेत्री का नाम जरूर लिया जाता है और वह हैं फरीदा जलाल. बॉलीवुड में पांच दशक से ज्यादा वक्त बिता चुकी फरीदा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने मां, दादी और नानी के किरदार निभाकर ही अलग मुकाम हासिल किया.

200 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकीं काम

14 मार्च 1949 के दिन दिल्ली में जन्मी फरीदा जलाल अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी हाथ आजमाया और सफल रहीं. बता दें कि फरीदा जलाल ने फिल्म 'तकदीर' से बॉलीवुड में कदम रखा था. यह फिल्म साल 1967 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने पारस और हिना आदि फिल्मों में भी काम किया.

जब सिनेमा को मिली नए जमाने की मां

वैसे तो फरीदा जलाल तमाम फिल्मों में नानी, दादी और मां का किरदार निभा चुकी थीं, लेकिन उनके करियर में चार चांद फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने लगाए. इसमें उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया, जो अपनी बेटी के लिए उस पति से भिड़ने को तैयार हो जाती है, जिसके सामने उन्होंने कभी सिर नहीं उठाया था. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

टीवी सीरियल्स में भी दिखाया दमखम

फरीदा जलाल कई टीवी सीरियल में भी अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं. उन्होंने ये जो है जिंदगी, देख भाई देख, शरारत और अम्माजी की गली आदि धारावाहिकों से दर्शकों का मनोरंजन किया.

इश्क ने जिंदगी में ऐसे दी थी दस्तक

फरीदा जलाल की जिंदगी में इश्क की एंट्री भी फिल्म के सेट पर हुई. दरअसल, जब वह जीवन रेखा फिल्म में काम कर रही थीं, उस वक्त उनकी मुलाकात तबरेज बरमावर से हुई. दोनों का इश्क धीरे-धीरे परवान चढ़ा और उन्होंने शादी कर ली. 2003 में तबरेज का देहांत हो गया. फरीदा का बेटा यासीन है, जिसके साथ वह रहती हैं.

Bhojpuri Viral video: बेगानी शादी में स्कूल के बच्चों ने लगाए ठुमके, बस में बैठे हुए भोजपुरी गाने 'पतली कमरिया' पर किया शानदार डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही 'जना नायकन' से 'द ओडिसी 'की कमाई
गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'जना नायकन' की रही शॉकिंग कमाई
'पुराना गाना दिल में बसा है...', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
'पुराना गाना दिल में बसा है...', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget