एक्सप्लोरर

प्रेग्‍नेंसी पर पहली बार बोलीं Bipasha Basu- कंसीव करना नहीं था आसान, सबसे पहले इनको दी थी गुड न्‍यूज

Bipasha Basu On Pregnancy: बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं. कोशिश उन्‍होंने बहुत पहले ही शुरू कर दी थी. इसकी वजह से वह किसी तरह के काम की जिम्‍मेदारी भी नहीं ले रही थीं.

Bipasha Basu Opens Up On Her Pregnancy: एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री से लगातार गुड न्‍यूज आ रही हैं. कई कपल पैरेंट्स बन चुके हैं तो कई बनने जा रहे हैं. इनमें बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी शामिल हो चुके हैं. इस हफ्ते ही बिपाशा ने अपनी प्रेग्‍नेंसी का खुलासा किया है. अब इस पर वह खुलकर बात करती नजर आई हैं. पहले बिपाशा ने पति करण के साथ एक प्‍यारी तस्‍वीर पोस्‍ट कर पूरी दुनिया के साथ गुड न्‍यूज शेयर की थी. अब उन्‍होंने अपने दिल की बात सभी के सामने रखी है.

बिपाशा और करण कोरोना महामारी के दौर से पहले भी पैरेंट्स बनने के लिए कोशिश कर रहे थे, मगर सफल नहीं हो सके. हालांकि पिछले साल उन्‍होंने फिर से इसके लिए प्रयास शुरू करने का फैसला किया और फाइनली कामयाब रहे.  

कोरोना के कारण बंद कर दी कोशिश 

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के साथ बातचीत में 43 वर्षीय बिपाशा ने कहा, ‘’जिंदगी में निश्चित रूप से इस पर फोकस करने का प्‍लान था. मैं एक्‍चुअली किसी प्रकार के काम की जिम्‍मेदारी नहीं ले रही थी, क्‍योंकि मुझे एक बच्‍चा चाहिए था. फिर हमने तुरंत काम करना शुरू कर दिया. इसमें थोड़ा समय लगा.’’

बिपाशा ने अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहा, ‘’2020 में हमने इस आइडिया को पूरी तरह से ड्रॉप कर दिया, क्‍योंकि हमें पता नहीं था कि दुनिया किस ओर जा रही है. इसलिए हमने कोशिश करने से एक साल का ब्रेक लिया. 2021 में हमने फिर से प्रयास शुरू करने का फैसला किया और भगवान की कृपा रही. मैं कंसीव्‍ड हो गई.’’

वैसे बिपाशा ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि वह अपनी प्रेग्‍नेंसी के कितने मंथ कंप्‍लीट कर चुकी हैं, मगर एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, वह पांचवे महीने से गुजर रही हैं.

सबसे पहले इनको सुनाई गुड न्‍यूज

बिपाशा ने उस पल को जरूर याद किया, जब उन्‍हें पहली बार अपनी प्रेग्‍नेंसी के बारे में पता चला. उन्‍होंने कहा, ‘’वह बहुत ही इमोशनल डे था. मुझे याद है कि मैं और करण हम जिस भी हालत में थे, वैसे ही मेरी मां के घर भागे थे. वह पहली शख्‍स थीं, जिन्‍हें मैं बताना चाहती थी. सभी इमोशनल थे.’’


प्रेग्‍नेंसी पर पहली बार बोलीं Bipasha Basu- कंसीव करना नहीं था आसान, सबसे पहले इनको दी थी गुड न्‍यूज

मां का सपना था उनको हो एक बेबी

बिपाशा ने यह भी बताया, ‘’मेरी मां का सपना था कि मुझे और करण को एक बेबी हो. मुझे हमेशा से विश्‍वास था कि हमें होगा और यह हुआ.’’ बिपाशा ने यह भी कहा कि यह सब कुछ इतना आसान नहीं रहा, मगर उन्‍होंने सही समय आने का इंतजार किया.

प्रेग्‍नेंसी की वजह से बॉडी में हो रहे बदलाव पर बिपाशा (Bipasha Basu) ने कहा कि यह सब कुछ अपने शरीर को प्‍यार करने से जुड़ा है, चाहे जो भी हो. उनके मुताबिक, यह उनकी जिंदगी में एक दूसरा स्‍टेज है, जिससे वह गुजर रही हैं. इस समय में एक महिला के शरीर में बदलाव होता ही है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने पर छलका Ananya Panday का दर्द, कहा- कई ऐसे दिन होते हैं जब....

यह भी पढ़ें: करण जौहर ने Sidharth Malhotra से उगलवा ही ली कियारा संग डेटिंग की बात, जानें एक्टर ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget