एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने पर छलका Ananya Panday का दर्द, कहा- कई ऐसे दिन होते हैं जब....

Ananya Panday On Trolls: चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इस पर उन्‍होंने अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि उन्‍हें कितना बुरा महसूस होता है.

Ananya Panday Constantly Trolled On Social Media: बॉलीवुड की यंग स्‍टार्स में अनन्‍या पांडे (Ananya Panday) भी शामिल हैं. वह इन दिनों जी-जान से अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘लाइगर’ (Liger) के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्‍म में विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) जैसे साउथ स्‍टार के अपोजिट उन्‍हें कास्‍ट किया गया है. विजय जहां इस फिल्‍म से बॉलीवुड में तो अनन्‍या वहीं साउथ में डेब्‍यू करने जा रही हैं. ‘लाइगर’ एक पैन इंडिया फिल्‍म है, जिसे एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज बताया जा रहा है.

हालांकि एक तरफ जहां अनन्‍या अपनी फिल्‍म ‘लाइगर’ की रिलीज को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं, वहीं सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किए जाने को लेकर काफी अपसेट भी हैं. ‘लाइगर’ के एक हालिया प्रमोशन के दौरान अनन्‍या सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लगातार फैलाई जा रही निगेटिविटी को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं.

लगातार ट्रोल किए जाने पर अनन्‍या ने कही ये बात 

अनन्‍या ने कहा, ‘’मुझे नहीं लगता कि लगातार ट्रोल होने की फीलिंग मेरे अंदर कभी सुलझ पाएगी. बहुत से ऐसे दिन होते हैं, जो मुझे सच में बुरी तरह प्रभावित करते हैं. मैं वास्‍तव में बहुत बुरा महसूस करती हूं, जब भी अपने बारे में निगेटिव स्‍टफ देखती हूं. मगर ऐसे मोमेंट्स भी आते हैं,  जब मैं उनसे उबर जाती हूं और स्‍ट्रॉन्‍ग महसूस करती हूं. मुझे लगता है कि मैं इससे निपट सकती हूं.’’

अनन्‍या ने अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहा, ‘’मेरे ख्‍याल से मैं एक एक्‍टर के तौर पर खुद को इंप्रूव करने पर ज्‍यादा फोकस करने की कोशिश कर रही हूं और लोगों को मुझ पर संदेह करने का मौका दे रही हूं.’’

पिता चंकी पांडे इस पर दे चुके हैं बेटी को ये सलाह 

अनन्‍या (Ananya Panday) के पिता चंकी पांडे (Chunky Panday) भी बेटी के सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने को लेकर अपनी बात रख चुके हैं. उन्‍होंने कहा था कि पहले पूरा परिवार इससे परेशान हो जाता था. फिर उन्‍होंने अनन्‍या से कहा, ‘’सुन लड़की, यह एक सिर्फ एप है, ह्यूमन बीइंग नहीं. तुम इतने इमोशंस क्‍यों रखती हो? मेरा मतलब है, मैं जानता हूं कि इस पर बहुत से लोग हैं, मगर अंत में तुम कभी भी इसे डिलीट कर सकती हो.’’

यह भी पढ़ें: क्‍या R Madhavan ने 'रॉकेट्री' बनाने के चक्‍कर में अपना घर तक दांव पर लगा दिया? एक्टर ने खुद दिया जवाब

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: विक्‍की कौशल ने किया खुलासा, इस बात पर वाइफ कटरीना कैफ से हो गई थी लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget