एक्सप्लोरर

करण जौहर ने Sidharth Malhotra से उगलवा ही ली कियारा संग डेटिंग की बात, जानें एक्टर ने क्या कहा

Sidharth Malhotra Kiara Advani Dating: करण जौहर के 'कॉफी विद करण' शो में सब संभव है. उन्‍हें सारे तरीके पता हैं कि कैसे किस तरह से सच को सामने लाना है. सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ भी ये ट्रिक किया.

Sidharth Malhotra Kiara Advani Confirm Their Relationship: करण जौहर (Karan Johar) ऐसे शख्‍स हैं, जो मेहमानों को अपनी काउच पर बैठाते हैं और सब कुछ उगलवा लेते हैं. बात कर रहे हैं उनके पॉपुलर शो ‘करण विद कॉफी’ (Koffee With Karan 7) की. इस बार का सीजन भी काफी धमाकेदार जा रहा है. इस बार तो उन्‍होंने यह भी खबर पक्‍की कर दी कि सिद्धार्थ मल्‍होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

पिछले काफी समय से सिद्धार्थ और कियारा अक्‍सर अपनी डेटिंग को लेकर खबरों की हेडलाइन बने रहते हैं. हालांकि कभी दोनों यह खुलकर बात स्‍वीकार नहीं की. मगर करण जौहर ने कर दिखाया. इस बार ‘कॉफी विद करण 7’ में उनके गेस्‍ट बने दो मुंडे यानी विक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा. दोनों ने खुलकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें की.

अब विक्‍की तो कटरीना कैफ के साथ सेटल हो चुके हैं, ऐसे में सिद्धार्थ के रिलेशनशिप-मैरिज प्‍लान को लेकर खिंचाई व चर्चा तो होनी ही थी. वो भी तब जब लगातार उनके और कियारा की डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं. तो चलिए बताते हैं कि किस तरह सिद्धार्थ से बातचीत के दौरान करण ने उनसे उगलवा ही लिया कि वह और कियारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

करण ने यूं उगलवाया सिद्धार्थ से सच 

तो हुआ यूं कि विक्‍की से कटरीना के बारे में बात करने के बाद करण, सिद्धार्थ की तरफ मुड़े और कहा कि चूंकि ये काउच ‘Manifestation couch’ है तो क्‍या आप भी कुछ कहना चाहते हैं. सिद्धार्थ इस सवाल से बचना चाह रहे थे. मगर करण तो करण हैं. उन्‍होंने सीधे सवाल पूछ लिया, ‘’तो क्‍या आप कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं? आपका कोई फ्यूचर प्‍लान है? कुछ ऐसा जो हमें जानना चाहिए?’’

तभी सिद्धार्थ  को छेड़ने के लिए विक्‍की तुरंत ‘शेरशाह’ का गाना ‘रातां लंबियां’ गाने लगते हैं. वहीं सिद्धार्थ बोलते हैं, ‘’मैं आज प्रकट करना चाहता हूं कि...’’, तभी बीच में टोकते हुए करण बोल पड़ते हैं, ‘’क्‍या वह कहना चाहते हैं कि वह कियारा आडवाणी से शादी करेंगे?’’

सिद्धार्थ ने सिर्फ जवाब दिया, ‘’एक उज्‍जवल खुशहाल भविष्‍य.’’ इस पर भी करण रुकते नहीं हैं. उनकी लाइन को जोड़ते हुए आगे बोल पड़ते हैं, ''कियारा आडवाणी के साथ.'' इसके बाद सिद्धार्थ फाइनल जवाब देते हैं, ‘अगर वह होंगी, तो ग्रेट होगा.’


करण जौहर ने Sidharth Malhotra से उगलवा ही ली कियारा संग डेटिंग की बात, जानें एक्टर ने क्या कहा

इसके बाद करण (Karan Johar) अपने नेक्‍स्‍ट एपिसोड से कियारा (Kiara Advani) और शाहिद कपूर की एक क्लिप दिखाते हैं, जिसमें सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर वह शर्माने लगती हैं. 

यह भी पढ़ें: क्‍या रिया कपूर के अगले प्रोजेक्‍ट में Tabu भी होंगी Kareena Kapoor के साथ? इस फिल्‍म के सीक्‍वल की है चर्चा

यह भी पढ़ें: 6 साल बाद कमबैक के लिए तैयार हैं भज्जी की वाइफ Geeta Basra, साइन की इस बड़े प्रोड्यूसर की फिल्‍म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget