एक्सप्लोरर

बिपाशा बसु ने बढ़े वजन की वजह से ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- 'मीम्स से फर्क नहीं पड़ता है'

Bipasha Basu Reply To Trolls: बिपाशा बसु का बेटी देवी के जन्म के बाद वजन बढ़ गया है. हाल ही में उनके बढ़े हुए वजन के साथ फोटो सामने आई थी.जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था.

Bipasha Basu Reply To Trolls: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी एक्टिंग के साथ ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं. बिपाशा हमेशा फिट रही हैं. हालांकि बेटी के जन्म के बाद उनका वजन बढ़ गया है. बिपाशा को हाल ही में जिम के बाहर स्पॉट किया गया था जहां पर उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया था. जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. अब बिपाशा ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.

बिपाशा का लुक बेटी देवी के जन्म के बाद पूरी तरह से बदल चुका है. उनकी बॉडी में काफी चेंज आए हैं. वो खुद को पहले की तरह बनाने की कोशिश भी कर रही हैं. 

बिपाशा का ट्रोल्स को जवाब
मिस इंडिया रहीं श्वेता विजय नायर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें बिपाशा का बड़े वजन को लेकर मजाक उड़ाया गया है. इस पर श्वेता ने कहा- बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं की जिंदगी से लेकर शरीर में कई बदलाव आ जाते हैं. मगर समाज आज भी इसे अपना नहीं रहा है.' श्वेता के इस पोस्ट पर बिपाशा ने कमेंट किया है. उन्होंने लिखा- 'वो आत्मविश्वासी महिला हैं. जिनका पार्टनर और परिवार उन्हें सपोर्ट करता है. उन्हें ट्रोल्स और मीम्स से फर्क नहीं पड़ता है. समाज महिलाओं को नीचा दिखाता है. महिलाओं को अपनी आवाज ऊंची करने और उनकी तारीफ करने की जरुरत है. ताकि वो आगे बढ़ सकें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta (@shwetavijaynair)

बिपाशा के सपोर्ट में उतरे करण
बिपाशा का सपोर्ट करते हुए उनके पति करण ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा- 'महिलाएं देवी होती हैं. जिनकी पूजा करनी चाहिए. कोई भी उनकी तरह जिंदगी नहीं दे सकता. वो भगवान हैं.'

बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. इस कपल की एक बेटी भी है. बिपाशा ने साल 2022 में बेटी को जन्म दिया था.

ये भी पढ़ें: 'करिश्मा कपूर लालची हैं, पैसों के लिए शादी की थी', संजय कपूर ने लगाए थे एक्ट्रेस पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के बाद राजामौली संग 'महाभारत' बनाएंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर ने दिया ऐसा जवाब
'रामायण' के बाद राजामौली संग 'महाभारत' बनाएंगे नमित मल्होत्रा? दिया ऐसा जवाब
30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में
30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
'ईठा' का 'स्त्री 2' कनेक्शन, श्रद्धा कपूर ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट, शेयर की डरावनी झलक
'ईठा' का 'स्त्री 2' कनेक्शन, श्रद्धा ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट, दिखाई डरावनी झलक

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget