एक्सप्लोरर

पटना पहुंचे ‘रूह बाबा’, लिट्टी चोखा खाकर मनाया ‘भूल भुलैया 3’ की सक्सेस का जश्न, वीडियो हुआ वायरल

Kartik Aaryan Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक्टर सड़क किनारे खड़े होकर लिट्टी चोखा खाते हुए नजर आए.

Kartik Aaryan Patna Video: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी ‘भूल भूलैया 3’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. ऐसे में एक्टर अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन भी करते दिखाई दिए. हाल ही में कार्तिक पटना पहुंचे. जहां पर उन्होंने बिहार की सबसे फेमस डिश लिट्टी चोखा एंजॉय किया. इसका एक वीडियो अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

पटना पहुंचे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने पटना का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वो सड़क किनारे खड़े होकर लिट्टी चोखा खाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कार्तिक को फैंस की भीड़ ने भी घेरा हुआ था. वीडियो में एक्टर काफी डेशिंग लुक में दिखे. उन्होंने बेज कलर की चेक वाली शर्ट पहने और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है. एक्टर के बिखरे बाल उनके लुक को क्यूट बना रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सड़क किनारे ठेली से खाया लिट्टी चोखा

कार्तिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा. एक्टर ने लिखा कि, ‘लिट्टी चोखा लल्लन टॉप लागेला. #रूहबाबा पहली बार बिहार में. #भूलभुलैया3 थिएटर में सफलतापूर्वक चलत बा..’ कार्तिक के इस वीडियो पर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बिहार के लोग भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह क्या बात है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कार्तिक लिट्टी चोखा खा रहा है, सच में..’ इसके अलावा कुछ फैंस एक्टर की जमकर तारीफ करते भी दिखे.

बात करें ‘भूल भुलैया 3’ की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है. फिल्म ने इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है. जिसमें विद्या बालन एक बार फिर लोगों को डराती नजर आई हैं.

ये भी पढ़ें -

Himansh Kohli First Wedding Pic: शादी के बंधन में बंधे हिमांश कोहली, किस कर नई दुल्हन पर लुटाया प्यार, सामने आईं तस्वीरें

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget