एक्सप्लोरर

Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा नहीं उड़ा पाई अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन ही घट गई फिल्म की कमाई

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन और तबू स्टारर ‘भोला’ का बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक जादू नहीं चल पाया है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है.

Bholaa Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भोला’ रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही थी लेकिन रिलीज के दूसरे दिन ‘भोला’ को झटका लगा है. दरअसल शुक्रवार को ‘भोला’ को सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक फुटफॉल नहीं मिला और इसकी कमाई की रफ्तार भी धीमी रही. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

‘भोला’ ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
अजय देवगन की लास्ट रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सभी को चौंका दिया था. हालांकि अजय की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘भोला’ ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई. इतना ही नहीं ये फिल्म अजय की तमाम फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले भी सबसे लोएस्ट पोजिशन पर है.

वहीं अब ‘भोला’ के रिलीज के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं जिसके मुताबिक शुक्रवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भोला’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 7 करोड़ का कारोबार किया है. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.20 करोड़ हो गया है.

‘भोला’ के लिए लागत निकालना बड़ी चुनौती
‘भोला’ की कमाई के ये आंकड़े वाकई हैरान कर देने वाले हैं क्योंकि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज था और कहा जा रहा था कि ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होगी. हालांकि 125 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की दो दिन की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक है. ऐसे में फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना बहुत बड़ी चुनौती है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और शुक्रवार को फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है.

‘भोला’ को अजय देवगन ने किया है डायरेक्ट
‘भोला’ साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. कार्ति स्टारर ओरिजनल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. वहीं अजय देवगन ने ‘भोला’ में लीड रोल प्ले करने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी किया है. फिल्म में अजय और तबू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमला पॉल, गजराज राव और अन्य कलाकारों ने एक्टिंग की है. ‘भोला’ की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है.   

ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan Daughter: पापा की इस 'हरकत' का मज़ाक उड़ाती हैं सुहाना, शाहरुख ख़ान ने ख़ुद बताई इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget