एक्सप्लोरर

सलमान खान की 'रेस 3' को ईद पर थिएटर में टक्कर देगी भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर'

'बॉर्डर' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, जिससे ये क्षेत्रीय सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ को कड़ी टक्कर दे सकती है.

पटना: ईद के मौके पर रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' में 'नच बलिये' फेम भोजपुरी सिनेमा के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत 'रैंबो लुक' में दुश्मनों से तीर-धनुष के साथ लड़ते नजर आएंगे. इस फिल्म में युद्ध को कम, बल्कि सैनिकों के परिवारों की भावना और सैनिकों की जिंदगी की सच्चाई को दिखाने का प्रयास किया गया है.

ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, जिससे ये क्षेत्रीय सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ को कड़ी टक्कर दे सकती है. अगर ‘रेस 3’ को ये फिल्म टक्कर देने में कामयाब हुई तो सलमान की फिल्म की कमाई पर अच्छा असर पड़ सकता है क्योंकि यूपी बिहार और महाराष्ट्र में भोजपुरी फिल्में बड़े पैमाने पर पसंद की जाती हैं.

बॉर्डर फिल्म के अभिनेता विक्रांत ने बताया, "इस फिल्म में युद्ध से ज्यादा सैनिक और उनके परिवार की भावनाओं को उभारा गया है. इसमें गैरजरूरी लड़ाई को नहीं दिखाया गया है. बावजूद इसके संतोष मिश्रा ने फिल्म में 'आर्मी मैन' की जिंदगी की सच्चाई को दिखाने की भरपूर कोशिश की है."

सलमान खान की 'रेस 3' को ईद पर थिएटर में टक्कर देगी भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर (तस्वीर: सोशल मीडिया)

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म 'बॉर्डर' में विक्रांत एक फौजी की भूमिका में नजर आएंगे. विक्रात सिंह का मानना है कि फिल्म में उनका रैंबो लुक काफी अलग है और यह दर्शकों को सिल्वेस्टर स्टैलोन की याद दिलाएगी.

फिल्म 'बॉर्डर' के दायरे को काफी बड़ा बताते हुए विक्रांत कहते हैं कि यह फिल्म आम देशभक्ति की फिल्मों से काफी अलग है. यह लोगों को जोड़ने वाली फिल्म होगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी में एक सच्चाई है, जो लेखक, निर्देशक संतोष मिश्रा ने काफी मेहनत से तैयार की है.

फिल्म में एक गाने की तारीफ करते हुए विक्रांत कहते हैं, "फिल्म में वैसे तो सभी गाने लाजवाब हैं, मगर एक गाना काफी मनोरंजक है. यह गाना मां, बेटे और बहू के बीच फिल्माया गया है. मां के रूप में मेरी को-स्टार माया यादव और पत्नी के रूप में शुभी शर्मा हैं."

उन्होंने बताया कि कभी फौजी रहे दिनेशलाल यादव निरहुआ जैसे कलाकार ने इस फिल्म को भोजपुरी में बनाने की हिम्मत दिखाई, यह तारीफ की बात है. विक्रांत ने इस फिल्म के लिए खुद ट्रेनिंग ली है. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान रोज एक घंटे सभी कलाकार अभ्यास करते थे.

उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि यह भोजपुरी फिल्म दुनिया को बदलेगी.

यहां देखें ट्रेलर...

यहां देखें फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर
'देवी शक्ति' इवेंट में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी संग किया गरबा, वीडियो वायरल
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget