एक्सप्लोरर

Bhakshak Teaser: मासूम बच्चियों के साथ हुए जघन्य अपराध का पर्दाफाश करेंगी भूमि पेडनेकर, 'भक्षक' का रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज

Bhakshak Teaser: भूमि पेडनेकर स्टारर अपकमिंग क्राइम ड्रामा 'भक्षक' का टीजर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया. टीजर काफी दमदार है.टीजर में भूमि काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं.

Bhakshak Teaser Release: सच्ची घटनाओं से इंस्पायर, नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम ड्रामा 'भक्षक' का प्रीमियर 9 फरवरी को होगा. उससे पहले भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. टीजर काफी दमदार है और इसे देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे. 'भक्षक' में भूमि पेडनेकर ने एक जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया है.

बेहद दमदार है भूमिल की 'भक्षक' का टीजर 
'भक्षक' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. ये एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. टीजर की शुरुआत में एक रेड कलर की गाड़ी फ्लाईओवर पर से गुजरते हुए दिखती है जिसमें भूमि पेडनेकर होती हैं.  इसके बाद एक शेल्टर होम का दरवाजा खुलता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि मुनव्वरपुर के एक चाइल्ड शेल्टर होम से बच्चियों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार की खबर है. इसके बाद एंकर बनी भूमि पेडनेकर कहती नजर आती हैं कि ऐसा क्या है उस बालिका गृह में जिसे बंसी साहू छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद  भूमि एक लड़की को पकड़े हुए कहती दिखती हैं कि छोटी-छोटी बच्चियों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं हम समझ रही हो. ओवरऑल टीजर काफी रौंगटे खड़े कर देने वाला है.

टीजर से ये हिंट मिल गया है कि भूमि फिल्म में शेल्टर होम की आड़ में बच्चियों के साथ होने वाले जघन्य अपराध को सामने लाने की जुगत में लगी हुई हैं. टीजर में भूमि काफी सिंपल लुक में दिख रही हैं. भूमि ने फिल्म में वैशाली सिंह का रोल प्ले किया है. टीजर को मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज किया है और इसके कैप्शन में लिखा गया है, "इस अनटोल्ड सिटी की मिस्ट्री  को कौन सुलझाएगा?"

'भक्षक'की स्टार कास्ट
बता दें कि यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. इस फिल्म को  पुलकित द्वारा निर्देशित और गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित किया गया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 फरवरी को स्ट्रीम होगी. 

'भक्षक' को लेकर प्रोड्यूसर गौरव वर्मा ने क्या कहा? 
वहीं फिल्म के बारे में, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के निर्माता गौरव वर्मा ने कहा, “हम ऐसी कहानी कहने में विश्वास करते हैं जो न केवल मनोरंजन करती है बल्कि ज्ञानवर्धक भी हैय यह फिल्म उन नेरेटिव्स के लिए हमारी कमिटमेंट का प्रमाण है जो विचार को प्रेरित करते हैं और सामाजिक प्रतिबिंबों को प्रेरित करते हैं. हम दुनिया भर के दर्शकों के साथ इस प्रभावशाली कहानी को शेयर करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साहित हैं."

ये भी पढ़ें: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम की भक्ति में डूबे Ravi Kishan, रिलीज हुआ नया गाना, सुनकर झूम उठेगा मन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget