एक्सप्लोरर

Bhaiyaa Ji Box Office Collection Day 4: ‘भैया जी’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, चौथे दिन लाखों में सिमटी कमाई

Bhaiyaa Ji Box Office Collection: मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट रिलीज ‘भैया जी’का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म रिलीज के 5 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

Bhaiyaa Ji Box Office Collection Day 4: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी धाक जमा ली है.  सत्या, राजनीति, सिर्फ एक बंदा काफी है, गुलमोहर और द फैमिली मैन सीरीज में एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

वहीं एक्टर की मसाले से भरपूर ‘भैया जी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ये फिल्म कई मायनों में खास है. दरअसल ये फिल्म मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म है. इसके अलावा ‘भैया जी’ उनकी पत्नी शबाना रजा बाजपेयी की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है. हालांकि ‘भैया जी’ को उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘भैया जी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे कितना कलेक्शन किया है?

‘भैया जी’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की और मनोज बाजपेयी की जोड़ी ने बेहद सफल और पॉपुलर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' दी थी. अब दोनों ‘भैया जी’ लेकर आए हैं. ये फिल्म एक रिवेंज ड्रामा है. इस फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘भैया जी’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से चंद करोड़ के लिए स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही है. यहां तक कि वीकेंड पर भी ‘भैया जी’ कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई.

फिल्म की कमाई की बात करें तो शुक्रवार को ‘भैया जी’  ने 1.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं रविवार को ‘भैया जी’ ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए. अब ‘भैया जी’ की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भैया जी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 90 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘भैया जी’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 5.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भैया जी’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना लग रहा मुश्किल
मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और ये 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. ‘भैया जी’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए तो इसका बॉक्स ऑफिस पर टिकना बेहद मुश्किल लग रहा है. वैसे भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी रिलीज हो रही है. इस फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ऐसे में लग रहा है कि मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज के बाद ‘भैया जी’ का बॉक्स ऑफिस पर से पत्ता साफ हो सकता है.  

ये भी पढ़ें:-कपिल शर्मा की जिंदगी का ये दर्दनाक किस्सा नहीं जानते होंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget