एक्सप्लोरर

Bhagwan Dada Birth Anniversary: ब्लैक एंड वाइट फिल्मों का 'भगवान', जिसके डांस स्टेप गोविंदा और मिथुन भी करते हैं कॉपी

Bhagwan Dada Birth Anniversary: 1 अगस्त को इंडिया के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार भगवान दादा की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कई अलबेली और अनोखी कहानियां.

भारतीय सिनेमा के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार भगवान दादा की 1 अगस्त को जयंती है. ‘शोला जो भड़के’ और ‘ओ बेटा जी, ओ बाबू जी’ जैसे सदाबहार गानों से दर्शकों के दिलों में बसने वाले भगवान दादा, जिनका असली नाम भगवान आभाजी पालव था, किसी परिचय के मोहताज नहीं. लेकिन, वक्त की मार ने इस सितारे को आसमान से जमीन पर ला पटका.

कभी 25 कमरों वाले आलीशान बंगले और सात लग्जरी कारों के मालिक रहे भगवान दादा ने अपने अंतिम दिन मुंबई की एक चॉल में गुमनामी में गुजारे.

पैसे न होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने पड़ी थी भगवान दादा को

साल 1913 में महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे भगवान दादा के पिता कपड़ा मिल में काम करते थे. भगवान दादा ने आर्थिक तंगी का भी सामना किया, उन्हें परिवार की आर्थिक तंगी के कारण चौथी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी. फिल्मों के प्रति जुनून उन्हें मुंबई खींच लाया. शुरुआत में कपड़ा मिल में मजदूरी करने वाले भगवान को मूक फिल्म ‘क्रिमिनल’ में छोटा-सा रोल मिला, जिसने उनके करियर की नींव रखी.

साल 1934 में उनकी पहली बोलती फिल्म ‘हिम्मत-ए-मर्दा’ आई. इसके बाद उन्होंने 1938 में चंद्रराव कदम के साथ मिलकर फिल्म 'बहादुर किशन' का निर्देशन किया. साल 1938 से 1949 तक भगवान दादा ने कम बजट की कई एक्शन फिल्मों का निर्देशन किया.

एक्टिंग, मेकिंग और डायरेक्शन सबमें आगे थे भगवान दादा

भगवान दादा ने 400 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और निर्देशन के साथ ही निर्माण से भी जुड़े. हॉलीवुड स्टार डगलस फेयरबैंक्स से प्रेरित होकर उन्होंने बिना बॉडी डबल के खतरनाक स्टंट किए, जिसके लिए राज कपूर उन्हें ‘इंडियन डगलस’ कहते थे. भगवान दादा के डांस स्टेप्स को भी खूब पसंद किया जाता था. अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे सितारे भी उनके भांगड़ा मिक्स डांसिंग स्टाइल को कॉपी करते थे.

उनकी फिल्म ‘अलबेला’ साल 1951 में आई थी, जो सुपरहिट रही, जिसमें गीता बाली उनकी नायिका थीं. इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. कहते हैं कि फिल्म सिनेमाघरों में 45 हफ्ते से ज्यादा चली. भगवान दादा ने फिल्म को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने शूटिंग सेट पर सीन को वास्तविक बनाने के लिए असली नोटों की बारिश भी करवाई थी.


Bhagwan Dada Birth Anniversary: ब्लैक एंड वाइट फिल्मों का 'भगवान', जिसके डांस स्टेप गोविंदा और मिथुन भी करते हैं कॉपी

फिर कैसे अर्श से फर्श पर आए भगवान दादा

इस फिल्म के गीत 'शोला जो भड़के' और 'भोली सूरत दिल के खोटे' आज भी याद किए जाते हैं. ‘अलबेला’ की सफलता के बाद भगवान दादा ने जुहू में 25 कमरों वाला बंगला और सात कारें खरीदीं. हर दिन वह अलग कार से सेट पर जाते थे. लेकिन, जिंदगी ने करवट लेनी शुरू कर दी, जब उन्होंने किशोर कुमार के साथ ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हंसते रहना’ शुरू किया.

कहते हैं कि इस फिल्म में उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था. हालांकि, कई वजहों से फिल्म अधूरी रह गई. इसने भगवान दादा को कर्ज में डुबो दिया. उन्हें अपना बंगला, कारें और सारी संपत्ति बेचनी पड़ी. आखिरकार, वे दादर की एक चॉल में रहने को मजबूर हो गए.

साल 1942 की फिल्म ‘जंग-ए-आजादी’ की शूटिंग के दौरान एक सीन में भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था. लेकिन, गलती से यह थप्पड़ इतना जोरदार पड़ा कि ललिता बेहोश हो गईं. उनके कान से खून भी बहने लगा था. इस हादसे से उनके चेहरे में पैरालिसिस हो गया, जिसके कारण उनकी एक आंख छोटी हो गई. वह दो दिनों तक कोमा में रहीं. इस घटना ने ललिता के करियर को बदल दिया और उन्हें खलनायिका के किरदार निभाने पड़े. भगवान दादा को इस हादसे का ताउम्र अफसोस रहा.

आर्थिक तंगी और शराब की लत ने भगवान दादा को तोड़ दिया. 60 के दशक में उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने लगे, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें धीरे-धीरे भुला दिया. 4 फरवरी 2002 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 10: दूसरे संडे 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
दूसरे संडे अजय देवगन की 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली धमाकेदार कमाई
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Naseeruddin Shah Birthday: ‘मुंबई आ जाओ, पापा तुम्हारी मदद करेंगे... ' किसके कहने पर घर छोड़कर भाग गए थे 16 साल के नसीरुद्दीन शाह?
‘मुंबई आ जाओ, पापा तुम्हारी मदद करेंगे... ' किसके कहने पर नसीरुद्दीन शाह ने छोड़ा था घर?
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget