एक्सप्लोरर

डॉक्यूमेंट्री देखने का शौक है तो Hotstar पर हैं ये 10 Best Documentaries, चेक करें लिस्ट

10 Best Documentaries on OTT: बात विचारों की हो, समाज की हो या हालात की, उन्हें डॉक्यूमेंट्री बेहद आसान और स्पष्ट तरीके से पेश करती हैं. आप भी डॉक्यूमेंट्री देखने के शौकीन हैं तो यह रिपोर्ट जरूर पढ़ें

10 Best Documentaries on Disney+ Hotstar: बात विचारों की हो, समाज की हो या हालात की, उन्हें डॉक्यूमेंट्री बेहद आसान और स्पष्ट तरीके से पेश करती हैं. इससे न सिर्फ सोचने-समझने का दायरा बढ़ता है, बल्कि क्रिएटिविटी में भी इजाफा होता है. अगर आप भी डॉक्यूमेंट्री देखने के शौकीन हैं तो हमारी इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें. यहां हम आपको उन 10 बेस्ट डॉक्यूमेंट्रीज की जानकारी दे रहे हैं, जो हॉटस्टार पर मौजूद हैं. 

1. फ्री सोलो (Free Solo)

यह डॉक्यूमेंट्री प्रोफेशनल रॉक क्लाइंबर एलेक्स होन्नोल्ड पर आधारित है. इसमें एलेक्स की योसेमाइट नेशनल पार्क स्थित 900 मीटर लंबे एल कैपिटान पर चढ़ाई को दिखाया गया है. 

2. द इनवेंटर (The Inventor)

इस डॉक्यूमेंट्री में अगले स्टीव जॉब्स के नाम से मशहूर एलिजाबेथ होम्स का सफरनामा दिखाया गया. इसमें बताया गया कि कैसे एक इनोवेशन की मदद से वह दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गईं. हालांकि, दो साल बाद अरबों डॉलर का उनका कारोबार पूरी तरह बंद हो गया. 

3. रॉबिन विलियम्स: कम इनसाइड माई माइंड (Robin Williams: Come Inside My Mind)

यह डॉक्युमेंट्री दुनिया के सबसे क्रिएटिव कॉमेडियन में से एक पर आधारित है. वीडियो में रॉबिन विलियम्स की बेहतरीन जिंदगी और करियर को दिखाया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री में रॉबिन ने अपनी आवाज दी है. 

4. एट द हार्ट ऑफ गोल्ड (At The Heart of Gold)

इस डॉक्यूमेंट्री में नेशनल टीम के डॉ. लैरी नासर का जिक्र किया गया है, जो दशकों से युवा एथलीट्स को मारपीट कर रहे थे. वहीं, 2016 में उन्होंने अमेरिकी जिम्नास्टिक्स को परेशान कर दिया था. 

5. स्पीलबर्ग (Spielberg)

मूवी डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग और उनके सहयोगियों ने इस डॉक्यूमेंट्री में अपनी बेहतरीन फिल्मों का जिक्र किया. साथ ही, बताया कि Jaws, Raiders of the Lost Ark, E.T. the Extra-Terrestrial, Jurassic Park, Schindler’s List और Saving Private Ryan जैसी फिल्में बनाकर कैसे वह मशहूर होने में मदद मिली. यह हॉटस्टार पर मौजूद बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री में से एक है.

6. बिकमिंग वॉरेन बफेट (Becoming Warren Buffett)

नेब्रास्का में रहने वाला महत्वाकांक्षी और जुनूनी युवक कैसे दुनिया का सबसे मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट बना, यह इस डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है. साथ ही, पूरी दुनिया में सबसे रईस और कामयाब बनने के सफर की भी जानकारी दी गई है. 

7. व्हाइट लाइट/ब्लैक रेन (White Light/Black Rain)

इस डॉक्यूमेंट्री में जापान के नागासाकी और हिरोशिमा शहरों पर हुए एटम बम के हमलों का जिक्र है. वीडियो में हमले के बाद बचे लोगों और संग्रह सामग्री के आधार पर गहन जानकारी दी गई है. 

8. आइस ऑन फायर (Ice On Fire)

यह डॉक्यूमेंट्री क्लाइमेट चेंज पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि वैज्ञानिक और चिंतक क्लाइमेट में होने वाले बदलाव को घटाने और जलवायु संबंधित आपदाओं को रोकने के लिए किस तरह काम कर रहे हैं.

9. द तलवार्स: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स (The Talwars: Behind Closed Doors)

इस डॉक्यूमेंट्री का सीधा कनेक्शन भारत से है. दरअसल, यह डॉक्यूमेंट्री नोएडा के आरुषि हत्याकांड पर आधारित है. इसमें बताया गया है कि आरुषि और घर में काम करने वाले नौकर के डबल मर्डर की जांच के दौरान किस तरह के हालात बने थे. 

10. ओबामा: इन परस्यूट ऑफ ए मोर परफेक्ट यूनियन (Obama: In Pursuit Of A More Perfect Union)

यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा की जिंदगी पर आधारित है. इसमें ओबामा के राष्ट्रपति बनने के शुरुआती वर्षों का जिक्र किया गया है. साथ ही, अमेरिका के नस्लीय इतिहास की भी जानकारी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई जांच, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई जांच, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
टाइगर श्रॉफ, सलमान खान से गुलशन कुमार तक, कब-कब अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए सितारे
गुलशन कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, जब-जब अटैक से थर्राया बॉलीवुड
'लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे', कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा
'लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे', कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget