एक्सप्लोरर

Bastar The Naxal Story First Look:अदा शर्मा की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Bastar The Naxal Story First Look: विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन, अदा शर्मा की तिगड़ी वाली 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का फर्स्ट लुक अब सामने आ चुका है. फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी.

Bastar The Naxal Story Poster Out: साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक, 'द केरल स्टोरी' देने के बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा अब जल्द ही फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में नजर आने वाली है. इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और  निर्देशक सुदीप्तो सेन है. फिल्म बेहद चौंकाने वाली, बोल्ड और रियल कहानी पर आधारित है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर आने का इंतजार कर रहे थे. जिसे अब मेकर्स ने रिलीज कर दिया है.  

द केरल स्टोरी के बाद इस फिल्म में दिखेंगी अदा शर्मा

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि, "बस्तर: द नक्सल स्टोरी के साथ कई सच्चाइयों को उजागर करने की यात्रा जारी है. ‘द केरल स्टोरी’ के बाद हम एक और धमाकेदार कहानी को उजागर करने के लिए तैयार हो रहे हैं. इस बोल्ड कहानी को पेश करना सम्मान की बात है. ये ऐसी कहानी है जो हर किसी को अंदर तक झकझोर देगी."

फिल्म में दिखाई जाएगी बस्तर की डरावनी कहानी

वहीं निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, "द केरल स्टोरी को मिले जबरदस्त प्यार और आशीर्वाद के बाद हमने आजाद भारत के एक और डेडली सीक्रेट को सामने लाने की हिम्मत जुटाई. जोकि बस्तर यानि हमारे देश के दिल से है. ये एक भयंकर, घिनौनी सच्चाई है जो आपके अस्तित्व को झकझोर देगी. हमारा दृढ़ विश्वास है कि आपने हमें जो आशीर्वाद और समर्थन दिया है, हमें फिर वैसा ही आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा.''


Bastar The Naxal Story First Look:अदा शर्मा की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का पोस्टर हुआ रिलीज

वहीं बात करें फिल्म के पहले पोस्टर की, तो इसमें फिल्म की एक अहम घटना को दिखाया गया है, जो कि बेहद डराने वाली भी है. पोस्टर में लटकती लाशों का सीन दिखाया गया है. इसके अलावा दूसरे पोस्टर में फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा का पहला लुक सामने आया है.


Bastar The Naxal Story First Look:अदा शर्मा की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

इस रोल में दिखेंगी अदा शर्मा

'द केरल स्टोरी' में अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाली अदा 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में एक और सॉलिड किरदार निभाने जा रही हैं. इस फिल्म में वो आईजी नीरजा माधवन का रोल निभा रही हैं और पोस्टर में उन्हें फिल्म के युद्ध के मैदान में दिखाया गया है. जबकि तीसरा पोस्टर हमें ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के विलेन से रूबरू कराता है.

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी'  सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है. अदा शर्मा स्टारर ये फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2024: विजय देवरकोंडा ने फैमिली संग धूमधाम से सेलिब्रेट की मकर संक्रांति, ऑरेंज लंहगे में रश्मिका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget