एक्सप्लोरर

पंजाब SIT ने 2 घंटे की अक्षय कुमार से पूछताछ, खुद पर लगे आरोपों से किया इनकार

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में आज अक्षय कुमार से पूछताछ होने वाली है. एसआईटी के सामने पेश होने के लिए आज सुबह अक्षय कुमार चंडीगढ़ पहुंचे. इस दौरान अक्षय कुमार से करीब 2 घंटों तक पूछताछ की गई.

नई दिल्ली:  गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में आज अक्षय कुमार से पूछताछ होने वाली है. एसआईटी के सामने पेश होने के लिए आज सुबह अक्षय कुमार चंडीगढ़ पहुंचे. यहीं से वो एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज करवाने और इन्वेस्टिगेशन में सहयोग देने पहुंचे. इस दौरान अक्षय कुमार से करीब 2 घंटों तक पूछताछ की गई. अक्षय कुमार से चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वाटर में सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक पूछताछ चली. इस दौरान SIT के सभी अहम सदस्य वहां मौजूद थे. पूछताछ के दौरान अक्षय से वही पांच सवाल पूछे गए जो जांच दल ने सुखबरी सिंह से बादल से पूछे थे. इनमें सबसे अहम सवाल यही था कि क्या अक्षय ने सुखबीर सिंह बादल और राम रहीम की कोई मीटिंग फिक्स करवाई थी. सूत्रों की मानें तो अक्षय ने ऐसी किसी मीटिंग से इंकार किया है. अक्षय से पहले सुखबीर बादल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसमें उनसे भी यही सवाल किए थे. इस सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा था कि वह पंजाब के बाहर अक्षय कुमार से कभी नहीं मिले थे. बादल ने कहा, "मैंने कभी पंजाब के बाहर अक्षय कुमार से मुलाकात नहीं की है." अक्षय कुमार को इस मामले को लेकर पहले अमृतसर बुलाया गया था. लेकिन बाद में अक्षय की रिक्वेस्ट पर उन्हें चंडीगढ़ में पेश होने की अनुमति दे दी गई. पंजाब पुलिस एसआईटी ने इससे पूर्व अक्षय को 21 नवम्बर को अमृतसर सर्किट हाउस में बुलाया था. एसआईटी के सदस्य और पुलिस महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया,‘‘हमने अक्षय कुमार यहां चंडीगढ़ में पेश होने की छूट दी है.’’ क्या है मामला  पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही टीम ने उन्हें पूछताछ को बुलाया है. बेअदबी की घटनाओं पर न्यायमूर्ति रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय का नाम आया था. अक्षय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच किसी तरह की कोई बैठक कराने से पहले ही इनकार कर चुके है. अभिनेता ने इस बात से भी इनकार किया है कि वह डेरा प्रमुख से कभी मिले थे. गुरमीत इस समय बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. एसआईटी ने अक्षय के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी बुलाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमले से पहले नहीं मिली थी कोई धमकी’, टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान
Breaking: टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘हमले से पहले…’
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget