एक्सप्लोरर

इस सुुपरस्टार की दीवानगी में रखा अपना नाम 'बादशाह', कहा- रैप मेरी जिंदगी है

अपनी अनूठी गायकी के लिए मशहूर रैपर बादशाह जब गाते हैं तो लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. युवाओं के बीच ही नहीं, बादशाह बच्चों और बुजुर्गो में भी खासा लोकप्रिय हैं. गानों में रैप का तड़का लगाने वाले बादशाह का कहना है कि रैप उनकी जिंदगी है.

नई दिल्ली: अपनी अनूठी गायकी के लिए मशहूर रैपर बादशाह जब गाते हैं तो लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. युवाओं के बीच ही नहीं, बादशाह बच्चों और बुजुर्गो में भी खासा लोकप्रिय हैं. गानों में रैप का तड़का लगाने वाले बादशाह का कहना है कि रैप उनकी जिंदगी है. बादशाह ने हाल ही में अपना एल्बम 'वन' लॉन्च किया है, जिसमें 17 गाने हैं. बादशाह ने अपने नए एल्बम के बारे में बताया, "मेरे एल्बम वन को मुझे बनाने में तीन साल लग गए. इसमें 17 गाने हैं, जो संगीत के प्रति मेरे दृष्टिकोण और भावना को प्रदर्शित करती है. इस दौरान काफी मुश्किलें आईं और मैंने इनपर काफी मेहनत की है और आखिरकार यह सबके सामने है. मैं उम्मीद करता हूं कि यह सबसे पसंद आएगी." SONG: पुराने अंदाज में लौटीं काजोल, 'यादों की अलमीरा' में दिखा मस्तीभरा अंदाज इस सुुपरस्टार की दीवानगी में रखा अपना नाम 'बादशाह', कहा- रैप मेरी जिंदगी है वर्ष 2006 से अपने करियर की शुरुआत कर चुके बादशाह ने हिंदी के अलावा पंजाबी, हरियाणवी में गाने गाए हैं. वह मशहूर रैपर होने के साथ ही गीतकार और संगीतकार भी हैं. बादशाह ने 'कर गई चुल' को न केवल गाया है, बल्कि इसके संगीत और बोल भी तैयार किए हैं. बादशाह फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का लोकप्रिय गीत 'सैटरडे -सैटरडे' के बोल भी लिखे हैं. 'सुई धागा' से वायरल हो रहे हैं अनुष्का शर्मा के ये मीम्स, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप इस बारे में बादशाह कहते हैं, "मैं अपने आसपास के लोगों से और उनकी बातचीज से आइडिया लेता हूं. उदाहरण के तौर पर एक बार मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा कि मेरी प्रेमिका मुझसे पार्टी करने के लिए 'सैटरडे-सैटरडे' कहती रहती है. यहीं से मुझे इस गाने को बनाने का विचार आया. कई बार ऐसा होता है कि लोगों की बातचीत से गाने के बोल मिल जाते हैं." 'डीजे वाले बाबू' के गाने से मशहूर हुए बादशाह ने फिल्म 'खूबसूरत' का 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'जज्बा' का 'आज रात का सीन' और 'कर गई चुल', 'बेबी को बेस पसंद है', 'काला चश्मा' और हाल में फिल्म 'वीरे दी वेंडिंग का' 'तारीफां' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं. USA जाने के बाद प्रियंका को खूब मिस कर रहे हैं निक, शेयर की इन खास पलों की VIDEO इस सुुपरस्टार की दीवानगी में रखा अपना नाम 'बादशाह', कहा- रैप मेरी जिंदगी है बादशाह ने कई हिट बॉलीवुड गाने दिए हैं, लेकिन बतौर बादशाह वह सितारों के लिए नहीं खुद के लिए गाना ज्यादा पसंद करते हैं. बादशाह से जब पूछा गया कि उन्हें खुद अलग अपना एल्बम या ट्रैक्स गाना पसंद है या फिर बॉलीवुड कलाकारों के लिए? उन्होंने कहा, "मुझे इंडीविजुअल गाना पसंद है. क्योंकि तब कोई रोकने-टोकने वाला नहीं होता है, जो मेरा मन करता है मैं वैसे ही गाता हूं. अपने खुद के गानों में स्वतंत्रता की भावना होती है." बादशाह के लिए रैप क्या है? उन्होंने कहा, "रैप मेरे लिए जिंदगी है. यह मेरी रोजी-रोटी है. मैंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था, लेकिन मेरा दिल रैप में लगता था. मैंने इसके लिए काफी चुनौतियों का सामना किया और आखिरकार अपनी मंजिल को पा लिया. मुझे ऐसा लगता है कि जो काम आप दिल से करते हैं, उसमें आप अपना 100 फीसदी देते हैं, इसलिए मैंने दिल की सुनी और इसी दिशा में अपना करियर बनाने का फैसला किया." मैं अपने गानों में महिलाओं को वस्तु की तरह पेश नहीं करुंगा : बादशाह दिल्ली के रहने वाले बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. फिर आदित्य, बादशाह कैसे बन गए? उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन था. मैं जब अपने लिए स्टेज नेम ढूंढ़ रहा था तो एक दिन मैंने शाहरुख की फिल्म बादशाह देखी और उसे देखने के बाद मैंने अपना नाम बादशाह रख लिया. यह मुझे काफी अच्छा लगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Video: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget