एक्सप्लोरर

'सूर्यवंशी' और 'सड़क 2' से बड़े पर्दे पर फिर बैड मैन के रूप में वापसी कर रहे हैं गुलशन ग्रोवर

बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर पर खलनायक के रुप में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 'सूर्यवंशी' और 'सड़क 2' के अलावा ग्रोवर के पास संजय गुप्ता की आगामी फिल्म 'मुंबई सागा' भी है.

मुंबई: वरिष्ठ अभिनेता गुलशन ग्रोवर अभी उस काम को करने में व्यस्त हैं जिसके लिए उन्हें बॉलीवुड स्क्रीन पर हमेशा से सराहा गया है. 'सूर्यवंशी', 'सड़क 2' और 'मुंबई सागा' जैसी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम करने के चलते अभी वह काफी व्यस्त हैं. सबसे खास बात यह है कि एक बार फिर से खलनायक की भूमिकाएं निभाने को लेकर वह काफी खुश हैं. ग्रोवर का ऐसा मानना है कि इस तरह की बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने से उन्हें एक अभिनेता के तौर पर प्रासंगिक होने का अहसास होता है और यह उन्हें उनके अभिनय पर भरोसा दिलाता है.

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "फिलहाल मैं तीन मेगा फिल्मों में काम कर रहा हूं. उनमें से एक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' है जिसे वह रिलायन्स एंटरटेनमेंट, करण जौहर और अक्षय कुमार के साथ बना रहे हैं. मेरे करियर में अब तक मेरे साथ काम करने वाले सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से रोहित एक हैं. मैं फिल्म में एक विलेन का किरदार निभा रहा हूं."

फिल्मकार महेश भट्ट फिल्म 'सड़क 2' से फिर से निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं और इस फिल्म का हिस्सा बनकर ग्रोवर काफी उत्साहित हैं. इसमें उनके साथ संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर हैं.

उन्होंने कहा, "मैं 'सड़क 2' में अपने पसंदीदा निर्देशक महेश भट्ट साहब के साथ काम कर रहा हूं. वह कई सालों बाद किसी फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं. इसमें भी मैं विलेन का किरदार निभा रहा हूं."

ग्रोवर के पास संजय गुप्ता की आगामी फिल्म 'मुंबई सागा' भी है.

 

View this post on Instagram
 

A post shared by Gulshan Grover (@gulshangrover) on

इसके बारे में उन्होंने कहा, "संजय गुप्ता मेरे अन्य पसंदीदा फिल्मकार हैं. मुझे लगता है कि वह अपनी सारी फिल्मों में किरदारों को खूबसूरती से प्रदर्शित करते हैं. मेरे अलावा, जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी और मेरे प्यारे मित्र जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी और रोहित रॉय भी कई अन्य कलाकारों के साथ हैं. इस तरह की बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनना रोमांचक है."

इन मेगा प्रोजेक्ट में काम करने से उन्हें अहसास होता है कि फिल्म इंडस्ट्री में वह अभी भी प्रासंगिक हैं.

उनका कहना है, "इस तरह के किरदार मुझे उत्साहित करते हैं क्योंकि लोग धीरे-धीरे फिल्मों में विलेन के किरदारों को भूल रहे थे और ये फिल्में स्क्रीन पर विलेन के गौरव को वापस लाएंगी."

अभी बन रही फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है सिनेमा में बदलाव अच्छाई के लिए आया है. आजकल की फिल्मों में तकनीक का इस्तेमाल भी अधिक होता है. लोग अधिक नियमशील और व्यवस्थित होते जा रहे हैं, इसलिए मैं खुश हूं."

Prasthanam Teaser Launch: संजय दत्त ने लॉन्च किया प्रस्थानम का टीजर, देखें FULL EVENT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस नेक काम के लिए SRA ऑफिस पहुंचे सलमान खान, देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
इस नेक काम के लिए SRA ऑफिस पहुंचे सलमान खान, देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
लंदन में स्पिरिचुअल गुरु कृष्ण दास संग ब्रंच पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
लंदन में स्पिरिचुअल गुरु कृष्ण दास संग ब्रंच पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', शाम 6 बजे तक 8 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget