एक्सप्लोरर

Bade Ghulam Ali Khan Death Anniversary: जब बड़े गुलाम अली खां ने लता के लिए इस्तेमाल किया था ऐसा शब्द, किस्सा जानकर दोनों के प्रति बढ़ जाएगा सम्मान

Bade Ghulam Ali Khan: बड़े गुलाम अली खां भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी गायकी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है. महान गायिका लता मंगेशकर उन्हें अपना उस्ताद मानती थीं.

Bade Ghulam Ali Khan Unknown Facts: संगीत की दुनिया में बड़े गुलाम अली खां का नाम बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है. 20वीं सदी में उन्होंने अपने शास्त्रीय संगीत से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी. आज उनकी 55वीं पुण्यतिथि है. यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने समय के सबसे प्रतिभाशाली गायकों में से एक थे. बेमिसाल गायकी की वजह से उन्हें 20वीं सदी का तानसेन भी कहा जाता था. भले ही संगीत का उनका करियर बहुत लंबा न रहा हो, लेकिन कम समय में ही वह लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है.

iपाकिस्तान में हुआ था जन्म

बड़े गुलाम अली खान का जन्म 2 अप्रैल 1902 के दिन पाकिस्तान के लाहौर के पास केसुर नाम के गांव में हुआ था. बचपन से ही उनमें संगीत के प्रति रुचि थी. उनके परिवार में एक से बढ़कर एक संगीतकार थे. उनके पिता अली बख्श खां मशहूर सारंगी वादक और गायक थे. उनके चाचा भी संगीत से जुड़े हुए थे. बड़े गुलाम अली खां ने संगीत की शुरुआती तालीम अपने चाचा से ही ली थी. कहा जाता है कि वह दिन में 20-20 घंटे रियाज करते थे. 

ऐसे शुरू हुआ था करियर

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने सारंगी बजाने और अपने चाचा के लिखे गीत गाने से की. साल 1938 में उनके पहले कॉन्सर्ट ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें पहचाना जाने लगा. उन्होंने ठुमरी की नई शैली इजाद की. 'याद पिया की आए', 'कटे न विरह की रात', 'तिरछी नजरिया के बाण', 'आए न बालम' और 'क्या करूं सजनी' को आज भी संगीत में रुचि रखने वाले बहुत ही शौक से सुनते हैं. 

लता दीदी के लिए कही थी यह बात

लता मंगेशकर खां साहब को अपना उस्ताद मानती थीं.  उनसे जुड़ा उनका एक किस्सा बड़ा दिलचस्प है. एक बार पंडित जसराज के साथ वह गीतों और बंदिशों पर चर्चा कर रहे थे, तभी लता का जिक्र आ गया. फिर क्या था बेसाख्ता होकर बड़े गुलाम अली कह बैठे कि ससुरी कभी बेसुरी नहीं होती..वाह क्या अल्लाह की देन है. जीवन के अंतिम समय उनके बहुत कष्टदायक रहे. दरअसल, वह लकवा के शिकार हो गए थे, फिर भी अपने बेटे मुनव्वर अली खां की मदद से वह गाते रहे. 25 अप्रैल, 1968 को हैदराबाद के बशीरबाग पैलेस में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Aamrapali Dubey: पहले बचपन में टूटा दिल, फिर जवानी में भी अधूरी रही मोहब्बत, आम्रपाली ने अब तक क्यों नहीं की शादी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget