एक्सप्लोरर

'आवारापन 2' का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन 137 करोड़ पार

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

'आवारापन 2' को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया. फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर गुजरते दिन के साथ शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं 11वें दिन यानी सोमवा को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा. 

'आवारापन 2' का 11वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 10 बजे तक 1.38 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 10,922 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 10 परसेंट रही. फिल्म का टोटल कलेक्शन 137.63 करोड़ हो गया है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने 22 करोड़ से ओपनिंग की. फिल्म को पहले दिन 9,033 शोज मिले. फिल्म को 45 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. दूसरे दिन फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की और 33 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म को 10,496 शोज मिले और 55 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 9,403 शोज मिले और 45 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.

ये भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर लटकी तलवार, जियो स्टूडियो ने खींचे हाथ

चौथे दिन फिल्म की कमाई घटी. फिल्म ने 9.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 10,849 शोज मिले थे. पांचवें दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए और सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने 113.50 करोड़ कमाए. 

आठवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ कमाए, नौवें दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ का बिजनेस किया. दसवें दिन भी फिल्म ने 8.75 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- 'ये भूखे-नंगे लोग...पहले सक्सेस पाओ', कंगना रनौत ने एक-एक का नाम लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने 10 दिनों में टोटल 136.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और ग्रॉस 162.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 30.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 192.80 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का जॉनर रोमांटिक/एडवेंचर है. फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. वहीं दिशा पाटनी फीमेल लीड में हैं. इनके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, विजयंत कोहली, सलिल आचार्य, अतुल कुमार, पूरन गब्बी जैसे एक्टर्स नजर आए. फिल्म को पेन स्टूडियो ने डिस्ट्रिब्यूट किया है.

ये फिल्म 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है. पहले पार्ट में इमरान हाशमी, श्रेया सरन, आषुतोष रामा, पूरब कोहली, रेहान खान जैसे स्टार्स दिखे थे. फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी. हालांकि, गुजरते समय के साथ फिल्म के गानों को बहुत पसंद किया गया. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 13 मिनट है. इमरान का रोमांटिक किरदार काफी पसंद किया है.

इन फिल्मों में दिखे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी ने फिल्म 'फुटपाथ' से डेब्यू किया था. वो इसके अलावा 'मर्डर', 'जहर', 'तुमसा नहीं देखा', 'चॉकलेट', 'आशिक बनाया आपने', 'गैंगस्टर', 'कलयुग', 'दिल दिया है', 'द किलर', 'जन्नत', 'राज', 'तुम मिले', 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्में की. अब इमरान के हाथ में तीन फिल्में हैं. वो फिल्म गनमास्टर जी 9, रूह और जी 2 में दिखेंगे. उनकी तीनों फिल्मों की शूटिंग जारी है. अब देखना होगा कि इमरान की आगे की फिल्में कैसा परफॉर्म करती हैं.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget