एक्सप्लोरर

इंडिया में शूटिंग को लेकर बोले 'एवेंजर्स' स्टार क्रिस हेम्सवर्थ, ये डरावना लेकिन मजेदार अनुभव रहा

'एवेंजर्स एंडगेम' स्टार क्रिस हेम्सवर्थ जल्द ही हॉलीवुड मूवी 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल' में नजर आने वाले हैं. हेम्सवर्थ पिछले साल नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'ढाका' की शूटिंग के लिए भारत आए थे.

बाली: हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, जिन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखने के साथ ही अपने दिल में भी इस देश को खास स्थान दे रखा है. उनका कहना है कि भारत में शूटिंग करने का उनका अनुभव, "डरावना लेकिन मजेदार रहा." उन्होंने बताया कि शूटिंग करने के दौरान उन्हें रॉकस्टार जैसी फीलिंग आई.

हेम्सवर्थ बीते साल अपनी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'ढाका' की शूटिंग के लिए भारत आए थे. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अहमदाबाद और मुंबई में की गई थी. हेम्सवर्थ ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया क्यों रखा.

यहां सोनी पिक्चर्स के प्रोजेक्ट 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल' के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू में हेम्सवर्थ ने बताया, "मेरी पत्नी (एल्सा पातकी) ने भारत में काफी वक्त गुजारा है और इंडिया नाम रखने की मुख्य वजह यही थी." बेटी इंडिया रोज के अलावा हेम्सवर्थ और पातकी के जुड़वा बेटे साशा और ट्रिस्टन भी हैं.

भारत के लिए अपने लगाव के बारे में बात करते हुए 'क्रिस' ने कहा, "मुझे यहां के लोग और ये जगह काफी पसंद आई. हर दिन शूटिंग के दौरान हजारों लोग रास्ते पर खड़े रहते थे, सेट पर मुझे ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ था. बहुत सारे लोगों की उपस्थिति की वजह से यह अनुभव डराने वाला और रोमांचक भी था."

अभिनेता ने आगे कहा, "निर्देशक के हर कट के बाद स्टेडियम में प्रशंसक जोर से जयकारे लगाते थे, जिससे हमें रॉकस्टार वाली अनुभूति होती थी. जिस गर्मजोशी से हमें सर्मथन मिलता था, वह वाकई काफी अच्छा था. लोग बहुत सकारात्मक थे." वहीं भारतीय सिनेमा में काम करने के बारे में पूछे जाने पर हेम्सवर्थ ने कहा, "मेरी इस बारे में कुछ बात चल रही थी, तो हो सकता है शायद. "

वहीं 'मेन इन ब्लैक' की अगली फ्रेंचाइजी 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल' में काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. सोनी पिक्चर्स भारत में यह फिल्म 14 जून को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज करेगी.

World Cup 2019 IND Vs AUS: विश्व विजेताओं से जानिए आज के मैच की हर एक रणनीति, बड़ी कवरेज लगातार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
रिलीज से पहले धूम मचा रही 'रामायण', 3 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रिलीज से पहले ही धूम मचा रही 'रामायण', ए़डवांस बुकिंग का कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget