एक्सप्लोरर

Avengers Endgame Movie Review- अद्भुत और अविश्वनीय है 'एवेंजर्स एंडगेम', ये नहीं देखा तो क्या देखा

Avengers Endgame Review: मार्वल सीरीज की तमाम फिल्मों के सुपरहीरोज के अभिनय से सजी एवेंजेर्स एंडगेम की तकनीकी भव्यता आंखों को चुधिंयाने वाली और फिल्म के अद्भुत व अविश्वनीय एक्शन सीन्स दिल के धड़कनों को बढ़ाने वाले हैं.

फिल्म: एवेंजर्स एंडगेम

एक्टर्स: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहानसन

डायरेक्टर: रुसो ब्रदर्स

रेटिंग: चार स्टार

Avengers Endgame Movie Review: बेहद उत्साहपूर्ण माहौल और मार्वल मूवीज के तमाम फैन्स की बेसब्री के बीच आखिरकार एवेंजर सीरीज की आखिरी फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' देशभर में रिलीज हो गयी. मार्वल सीरीज की तमाम फिल्मों के सुपरहीरोज के अभिनय से सजी एवेंजेर्स एंडगेम की तकनीकी भव्यता आंखों को चुधिंयाने वाली और फिल्म के अद्भुत व अविश्वनीय एक्शन सीन्स दिल के धड़कनों को बढ़ाने वाले हैं तो वहीं फिल्म की कहानी और उसमें आने वाले तमाम ट्विस्ट और टर्न्स इस सीरीज़ के सभी फैन्स को अनूठा एहसास कराने वाले हैं.

यूनिवर्स के सबसे बडे विलेन और अपनी अद्भुत शक्तियों से उसे खत्म करने पर तुले थानोस को मारने की सभी सुपरहीरोज़ की साझा कोशिश की ये कहानी बेहद दिलचस्प और सांसें रोकने वाली है. थानोस के खात्मे को लेकर सुपरहीरोज की साझा कोशिश को इस कदर रोचक ट्विस्ट दिये गये हैं कि पूरी फिल्म के दौरान सुपरहीरोज की हरेक गतिविधि से एक पल के लिए भी नजरों को हटाना मुश्किल हो जाता है.

Avengers Endgame Movie Review- अद्भुत और अविश्वनीय है 'एवेंजर्स एंडगेम', ये नहीं देखा तो क्या देखा

क्वांटम लीप की थ्योरी के जरिए अतीत में जाकर थानोस और उसकी भयावह साजिशों से छुटकारा पाने की कोशिशों को फिल्म में मुख्य हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है जो फिल्म का एक हाई पॉइंट है. ये फिल्म को दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ाने के साथ-साथ दर्शकों की उत्सुकता को बनाये रखने और उसे बढ़ाने में कारगर साबित होता है.

रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित की गई एवेजर्स एंडगेम की खासियत महज इसकी कहानी गूढ़ता, इसके एक्शन्स सीन्स और फिल्म का भव्य कैनवस ही नहीं है, बल्कि पूरी संजीदगी के बीच हास्य व ह्यूमर के डोज को भी फिल्म में बेहद सुगम तरीके से समाहित किया गया है. मगर मार्वल सीरीज की फिल्मों के शौकीनों को हाई वोल्टेज ड्रामा और मारधाड़ के बीच फिल्म में बेहद संवेदनशीलता के साथ गढ़े गये जज्बाती सीन्स भावनाओं के समंदर में गोते लगाने को मजबूर कर देगी. फिल्म‌ में भावुकता का यही पुट एवेंजर्स एंडगेम को नया आयाम देने में कामयाब होती है.

Avengers Endgame Movie Review- अद्भुत और अविश्वनीय है 'एवेंजर्स एंडगेम', ये नहीं देखा तो क्या देखा

एवेंजर्स एंडगेम का तकनीकी पहलू और सीजीआई इफेक्ट्स हैरान करनेवाला है. स्पेशल इफेक्ट्स में हॉलीवुड को हमेशा से महारत हासिल रही है, मगर इस फिल्म में काल्पनिकता के धरातल पर स्पेशल इफेक्ट्स के सहारे ऐसे-ऐसे सीन्स गढ़े गये हैं कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि आप अपने सामने पर्दे पर क्या ये सब क्या कुछ देख रहे हैं!

तीन घंटे से अधिक अवधि वाली एक्शन और इमोनशन्स से भरपूर, एवेंजर्स एंडगेम को आप भी देखिए और हैरान होते हुए इस अद्भुत फिल्म का भरपूर लुत्फ उठाइए !!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget