एक्सप्लोरर

नए साल पर केएल राहुल की आंखों में खोई हुई नजर आईं Athiya Shetty, एक्ट्रेस ने पति संग रोमांटिक तस्वीर की शेयर

Athiya Shetty-KL Rahul: सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल संग नए साल का जश्न मनाया. अथिया ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Athiya Shetty-KL Rahul New Year Pic: अथिया शेट्टी और केएल राहुल सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. इस जोड़ी ने लगभग चार साल तक डेटिंग की और फिर जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गई. तब से अथिया और केएल राहुल कपल गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इन सबसे बीच अथिया शेट्टी ने भी नए साल का जश्न अपने पति केएल राहुल संग मनाया. एक्ट्रेस ने पति संग अपनी नए साल का वेलकम करते हुए अपनी प्यारी तस्वीर भी शेयर की है.

नए साल पर पति की आंखों में खोई नजर आईं आथिया शेट्टी
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने गर्मजोशी के साथ नए साल का वेलकम किया. कईं सेलेब्स ने नए साल के जश्न मनाने की अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वहीं अथिया शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपने पति केएल राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी  नाइट क्लब में हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा, "खुशी, प्यार और बस बने रहने की क्षमता को प्रकट करना." केएल राहुल ने भी फौरन अपनी वाइफ की इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया को केएल राहुल ने बताया था अंधविश्वासी
अथिया और केएल राहुल कभी भी एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अथिया तो हमेशा अपने पति केएल राहुल के मैच के दौरान उन्हें चियरअप करते हुए नजर आती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में  केएल राहुल ने शेयर किया कि अथिया अंधविश्वासी है. क्रिकेटर ने ये भी खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने क्वाड्रिसेप टेंडन को फाड़ दिया तो अथिया का इस पर कैसा रिएक्शन था.

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''वह मुझसे ज्यादा फ्रस्ट्रेटेड और गुस्से में थी. मैंने खुद को उसे शांत रखने की कोशिश करते हुए पाया क्योंकि यह पहली बार था जब वह मुझे इस तरह से गुजरते हुए देख रही थी. यह हम दोनों के लिए मुश्किल था लेकिन इससे हमें वह समय भी मिला जिसकी हमें एक साथ जरूरत थी. उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया.”

अथिया केएल राहुल को आगे बढ़ने की देती हैं चुनौती
उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं पीसफुल हूं, अगर मैं बैलेंस्ड माइंड स्टेट में हूं, तो इससे मुझे अपना बेस्ट परफॉर्म करने में मदद मिलती है, और क्रिकेट और प्रोफेशनली वह मेरे लिए यही करती है. इसके अलावा, मैं कभी-कभी थोड़ा शांतचित्त और संतुष्ट भी हो सकता हूं, वह मुझे बेहतर करने, अपनी बाउंड्रीज को थोड़ा आगे बढ़ाने की चुनौती देती है.

ये भी पढ़ें:-Salaar Box Office Collection Day 11: सेकंड मंडे भी ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, प्रभास की फिल्म पर नोटों की हुई बरसात, जानें-11वें दिन का कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget