एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ ने उड़ाया गर्दा, न्यू ईयर पर प्रभास की फिल्म पर नोटों की हुई बरसात, जानें कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: प्रभास की ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी धमाल मचा रही है. नए साल के मौके पर भी इस फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया है.

Salaar Box Office Collection Day 11: प्रभास स्टारर हालिया रिलीज फिल्म ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर अपने नाम साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड किया था. उसके बाद से ये फिल्म हर दिन दमदार कलेक्शन कर रही है. साल के आखिरी दिन यानी सेकंड संडे को भी ‘सालार’ ने बंपर कमाई कीय चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी सेकंड मंडे कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

सालार ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई?
‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है और कईं रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. प्रभास की एक्शन पैक्ड इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भी काफी भीड़ पहुंच रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने रिलीज के पहले हफ्ते 308 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 9.62 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे शनिवार को फिल्म ने 12.55 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे रविवार फिल्म की कमाई में 20.32 फीसदी का उछाल आया और इसने 15.1 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के सेकंड मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी सेकंड मंडे 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ ‘सालार’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 360.77 करोड़ रुपये हो गई है.

सालार ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?
‘सालार’ देश ही नहीं दुनियाभर में धूम मचा रही है. इस फिल्म को ओवरसीज में भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ‘सालार’ की रिलीज के 10 दिनो में दुनियाभर में सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 527.40 करोड़ की कमाई हो चुकी है. वहीं 11वें दिन ये फिल्म वर्ल्डवाइड 530 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.   

सालार स्टार कास्ट
सालार को केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई है. ये फिल्म दो दोस्ती की कहानी है जो जिगरी यार होते हैं लेकिन परिस्थितिवश एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं.  

ये भी पढ़ें: -New year 2024: इस तरह Deepika Padukone ने की नए साल की शुरुआत, दिखाई अपने वेकेशन की पहली झलक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Toxic Hindi Box Office: यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग तय, क्या 'KGF चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे एक्टर?
हिंदी बेल्ट में यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'टॉक्सिक', 'KGF चैप्टर 2' को दे पाएगी मात?
KGF स्टार यश का महा-धमाका, 'Toxic' को अमेरिका में मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी रिलीज
यश का महा-धमाका, 'Toxic' को अमेरिका में मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी रिलीज
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget