एक्सप्लोरर

Cruise Drugs Case: आर्थर रोड जेल में ऐसे कटी आर्यन खान की पहली रात, दूसरे कैदियों के साथ शेयर किया कंबल तो खाने को मिला ऐसा खाना

Cruise Drugs Case: आर्यन खान को जेल में कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया. इस दौरान उन्हें बाकि कैदियों की तरह खाना दिया गया साथ ही जानिए कैसे सोए जेल में.

Cruise Drugs Case: क्रूज़ ड्रग्स मामले में फंसे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस मामले में राहत नहीं मिली है.  आर्यन के वकील की ओर से मुंबई के किला कोर्ट में लगाई गई ज़मानत याचिका को शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया. ऐसे में शुक्रवार की रात को आर्यन आर्थर रोड जेल में बाकि के कैदियों के साथ ही रहे. इस दौरान आर्यन खान को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया. 

जेल में आर्यन की पहली रात

ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की मुंबई की आर्थर रोड जेल में एक रात काट चुके हैं. जेल में आर्यन खान को आम कैदियों की तरह ही खाना दिया गया. इसके साथ ही सोने के लिए भी आम कैदियों वाली सुविधाएं ही दी गई हैं.

स्पेशल क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया

आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 1 में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को रखा गया है. RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद दोनों को स्पेशल क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया है.

खाने में मिला ये

इस दौरान जेल में आर्यन खान से आम कैदी की तरह ही बर्ताव हो रहा है. जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन को खाने में मूंग दाल, चावल, हरी सब्जी और गेहूं की रोटी दी गई.

शेयर करना पड़ा सामान

आर्यन और अरबाज को जेल एक ही ब्लैंकेट दी गई है जिसे दोनों को शेयर करना पड़ा. इसके साथ ही आर्यन और अरबाज को बेडशीट और तकिया भी एक दूसरे के साथ शेयर करना पड़ा. आर्यन ने दोस्तों से जेल में गर्मी होने की बात भी कही है. मिली जानकारी के अनुसार बैरेक नंबर 1 में सिर्फ 1 पंखा लगा है.

आपको बता दें कि आर्यन खान को अब सोमवार तक जेल में ही पूरा वक्त गुजारना होगा. सेशन कोर्ट बंद होने की वजह से जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं. ऐसे में आगे की प्रक्रिया कोर्ट खुलने के बाद ही शुरू की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget