एक्सप्लोरर

'बेटे को जेल में मत रखो, वो टूट जाएगा', Sameer Wankhede के सामने Shah Rukh Khan ने Aryan के लिए जोड़ लिए थे हाथ

Sameer Wankhede SRK Chat: शाहरुख खान और समीर वानखेड़े का एक चैट सामने आया है. जिसमें शाहरुख समीर से आर्यन को जेल में ना रखने की बात कर रहे हैं.

Sameer Wankhede Shah Rukh Khan Chat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्रग्स केस मामले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है. समीर वानखेड़े और शाहरुख खान की चैट सामने आई है जिसमें शाहरुख अपने बेटे के लिए समीर से राहत मांगते दिख रहे हैं. समीर वानखेड़े ने ये चैट मुंबई हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के साथ जोड़ी है. समीर और शाहरुख की ये चैट दिवाली के समय की है जब आर्यन खान जेल में थे. चैट में शाहरुख समीर से कह रहे हैं कि उन्हें जेल में ना रखें नहीं तो वह टूट जाएंगे.

एबीपी न्यूज के हाथ समीर वानखेड़े और शाहरुख की ये चैट हाथ लगी है. जिसमें शाहरुख कह रहे हैं- "मैं आपके आगे हाथ जोड़ता हूं प्लीज उसे जेल में मत रखो. ये छुट्टियां आएंगी और वह टूट जाएगा. वो कुछ स्वार्थी लोगों की वजह से टूट जाएगा. आपने मुझसे वादा किया था कि आप मेरे बच्चे को सुधारोगे, उसे वहां नहीं भेजोगे जहां से बाहर आने पर वह पूरी तरह से बिखरा और टूटा हुआ होगा और इसमें उसकी कोई गलती नहीं है."


बेटे को जेल में मत रखो, वो टूट जाएगा', Sameer Wankhede के सामने Shah Rukh Khan ने Aryan के लिए जोड़ लिए थे हाथ

समीर वानखेड़े के सामने गिड़गिड़ाए शाहरुख
सामने आई चैट में शाहरुख ने मैसेज में आगे लिखा- एक अच्छे इंसान होने के नाते आप आर्यन के साथ कुछ स्वार्थी लोगों की वजह से ऐसा क्यों कर रहे हैं. मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं उन लोगों के पास जाऊंगा और भीख मांगूगा कि आपके सामने कुछ ना कहें. मैं अपनी पूरी पावर का इस्तेमाल करके ये सुनिश्चित करने की कोशिश करुंगा कि वह वापस ले लें जो उन्होंने कहा है. मैं वादा करता हूं कि मैं ये सब करुंगा और उन्हें इसे रोकने के लिए पीछे नहीं हटूंगा. लेकिन प्लीज मेरे बेटे को घर वापस भेज दो. आप भी दिल से जानते हैं कि उसके साथ ये गलत हो रहा है. प्लीज प्लीज, एक पिता होने के नाते मैं आपसे भीख मांगता हूं.

समीर ने दिया ये जवाब
इस दौरान समीर वानखेड़े ने भी शाहरुख खान के मैसेज का जवाब दिया, सामने आई चैट में समीर लिखते हैं- "शाहरुख मैं जानता हूं आप एक अच्छे इंसान हैं. अच्छे की कामना करते हैं. अपना ध्यान रखिए." वानखेड़े अब इसी चैट के सहारे कोर्ट में खुद को निर्दोष बताने की कोशिश कर रहे हैं. 

आपको बता दें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को समीर वानखेड़े ने 3 अक्टूबर 2021 को गोवा जा रहे क्रूज से ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद वानखेड़े पर वसूली के आरोप लगे थे. जिसकी विजलेंस जांच की गई. अब जांच के बाद उन पर आरोप है कि इस केस में आर्यन को बचाने के लिए 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की प्लानिंग की थी. जिसे बाद में 18 करोड़ में डील फाइनल की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget