एक्सप्लोरर

Article 370 Box Office Collection Worldwide: 'आर्टिकल 370' ने दुनिया भर में बनाया रिकॉर्ड! वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Article 370 Box Office Collection Worldwide: 'आर्टिकल 370' का कलेक्शन देखकर लगता है कि ये 100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली है. फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराए हुए है. 

Article 370 Box Office Collection Worldwide: 'आर्टिकल 370' थिएटर्स में अब तक अपना कमाल दिखा रही है. फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. यामी गौतम स्टारर ये फिल्म ना सिर्फ भारत में अच्छा कलेक्शन कर रही है बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराए हुए है. 

'आर्टिकल 370' में यामी गौतम फुल एक्शन अवतार में दिखाई दी हैं. फिल्म ने जहां 18 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 65.94 करोड़ रुपए कमाए है तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन अब 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. एक्ट्रेस ने फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक कुल 95.23 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

यामी गौतम की फिल्म बनाएगी रिकॉर्ड
बता दें कि अब तक यामी गौतम की चार फिल्मों 'बाला', 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', 'काबिल' और 'ओएमजी 2' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. 'आर्टिकल 370' का हालिया कलेक्शन देखकर लगता है कि ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली है. अगर 'आर्टिकल 370' दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब होती है तो ये यामी गौतम के करियर की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म बन सकती है.

क्या है फिल्म की कहानी?
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' साल 2016 में कश्मीर में अशांति की कहानी दिखाती है. आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एक टॉप-सीक्रेट मिशन के लिए प्रधान मंत्री ऑफिस से एक यंग फील्ड एजेंट को चुना जाता है. यामी गौतम ने इसी एजेंट का किरदार निभाया है.

फिल्म की स्टारकास्ट
आदित्य सुहाष जांभले के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम के अलावा प्रियामणि, अरुण गोविल और दिव्या सेठ भी अहम किरदार में दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Shaitaan Box Office Collection Worldwide: 'शैतान' का वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कलेक्शन, तीन दिन में फिल्म ने की बजट से ज्यादा कमाई

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget