एक्सप्लोरर

Box Office: हर तरफ बटोर रही चर्चा के बीच Article 15 ने दूसरे दिन की है शानदार कमाई, जानें कलेक्शन

फिल्म में आयुष्माना खुराना मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और इससे ये साफ हो जाता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है.

Article 15 Box Office Collection, Day 2: जातिवाद जैसे बेहद गंभीर मुद्दे को उठाती फिल्म 'आर्टिकल 15' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये फिल्म लगातार चर्चा बटोर रही है. फिल्म में आयुष्माना खुराना मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और इससे ये साफ हो जाता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है. 'आर्टिकल 15' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.02 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन कमाई के आंकड़े बढ़े और ये फिल्म 7.25 करोड़ कमाने में सफल रही. कुल मिलाकर दो दिनों में ये फिल्म 12.27  करोड़ कमा चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड की छुट्टी का फायदा भी इस फिल्म को मिलेगा और ये आज रविवार को भी अच्छी कमाई करेगी. 130.37 मिनट लंबी इस फिल्म में ईशा तलवार, एम नास्सर, मनोज पहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मुहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘आर्टिकल 15’ को बनारस मीडिया वर्क्‍स और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. आपको बता दें कि इस फिल्म को समीक्षकों ने शानदार बताया है और रेटिंग भी अच्छी दी है. एबीपी न्यूज़ ने भी 'आर्टिकल 15' को चार स्टार देते हुए लिखा है, ''अनुभव सिन्हा का निर्देशन और गौरव सोलंकी के साथ किया गया उनका लेखन इस फिल्म की जान है. जातिवाद की प्राचीन व्यवस्था से उपजे संकट पर कटाक्ष करती इस फिल्म के संवाद आपको झकझोर कर रख देंगे और ये सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या हमारे पूर्वजों ने इसी तरह के विषमतामूलक समाज की कल्पना की थी? क्या हमारा (ऊंची जातियों का) जन्म, जन्म के आधार पर बात-बात पर दलितों/पिछड़ी जातियों को जलील करने, महज जाति के आधार पर उन्हें गुनहगार मानने और प्रताड़ित करने‌ के लिए हुआ है? उन्हें उनके संवैधानिक हक से महरूम करने के लिए हुआ है?'' क्लिक करके Article 15 का पूरा रिव्यू पढ़ें  कैसी है फिल्म 'Article 15', यहां देखें मूवी रिव्यू आपको बता दें कि 'आर्टिकल 15' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म की कहानी देश में फैले जातिवाद के मसले को बड़ी संजीदगी से उठाती है. फिल्म हमारे संविधान में लिखे गए 'आर्टिकल 15'  को दिखाती है जिसके अंतर्गत किसी भी वर्ग, जाति, लिंग या धर्म के व्यक्ति में किसी तरह का अंतर नहीं किया जाए. लेकिन देश में ऐसा होता नहीं है, जगह-जगह जाति के नाम पर उनसे भेदभाव किया जाता है. Exclusive Interview: फिल्म 'आर्टिकल 15' पर हो रहे विवाद को लेकर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से खास बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राखी सावंत ने क्यों रचाया था अपना स्वयंवर? एक्ट्रेस ने बताई वजह- 'मुझे अपना घर खरीदना था'
राखी सावंत ने क्यों रचाया था अपना स्वयंवर? एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह
Mirzapur The Movie Release Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'हनुमान अंश', तोड़ डाला 'धुरंधर 2' का भी रिकॉर्ड
चौथे हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने किया कमाल, तोड़ डाला 'धुरंधर 2' का भी रिकॉर्ड
'मिर्जापुर' की गोलू की पर्सनैलिटी रखना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, जानें क्या कहा
'मिर्जापुर' की गोलू की पर्सनैलिटी रखना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, जानें क्या कहा

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
'मिर्जापुर द मूवी' में डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, 'मुन्ना भाई' ने लूटी लाइमलाइट, लोग बोले- 'हिट है ये फिल्म'
'मिर्जापुर द मूवी' ने डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, लोग बोले- हिट है
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
सालों से नहीं कटा PF? जानिए आपके खाते में जमा पैसे और ब्याज का क्या होगा
सालों से नहीं कटा PF? जानिए आपके खाते में जमा पैसे और ब्याज का क्या होगा
Embed widget