एक्सप्लोरर

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर का करियर किसने किया बर्बाद? बड़ी फिल्में करने के बावजूद सफल नहीं हो पाया करियर

Arjun Rampal Filmy Career: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स या एक्ट्रेसेस हैं जिनका करियर शुरु तो अच्छा हुए लेकिन धीरे-धीरे सब खत्म हो गया. किसी ना किसी वजह से उन फेमस सितारों का करियर बर्बाद सा हो गया.

Arjun Rampal Filmy Career: जब हम अपनी मंजिल को पा लेते हैं तो उसे मेनटेन करने की जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए. अगर कोई ऐसा नहीं करता तो वो मंजिल कब हमसे दूर हो जाती है इसका पता भी नहीं चलता. कुछ ऐसा ही बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ भी हुआ, उन्हें फिल्में तो आसानी से मिलीं लेकिन आगे चलकर वो उसे संभाल नहीं पाए और फ्लॉप एक्टर बनकर रह गए.

अर्जुन रामपाल अपने समय के मोस्ट हैंडसम एक्टर हुआ करते थे. स्टाइल में वो उस दौर के बड़े एक्टर्स को टक्कर देते थे. लेकिन कुछ पर्सनल, कुछ प्रोफेशनल और कुछ दूसरी बातों की वजह से अर्जुन रामपाल वो हासिल नहीं कर पाए जो कर सकते थे.

अर्जुन रामपाल का शुरुआती करियर

26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में अर्जुन रामपाल का जन्म हुआ था. इनके पिता पंजाबी और मां डच थीं. अर्जुन रामपाल के दादाजी इंडियन आर्मी में थे और आजादी के समय अहम रोल निभा चुके हैं. अर्जुन रामपाल की मां तमिलनाडु के कादैकनल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती थीं और अर्जुन की शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई. बाद में ये दिल्ली के हिंदू कॉलेज में इकोनॉमिक्स विषय में ग्रेजुएट हुए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

अर्जुन रामपाल की पर्सनैलिटी के लिए उन्हें टीनएज से ही कॉम्पलीमेंट्स मिलते रहे. इसलिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी. छोटे-मोटे विज्ञापन करने के बाद जब उन्हें किसी ने एक्टिंग के लिए कहा तब वो न्यूयॉर्क एक्टिंग स्कूल चले गए. यहां उन्होंने एक्टिंग और डांसिंग सीखी और एक विज्ञापन के दौरान उन्हें फिल्म मोक्ष मिली हालांकि अर्जुन की पहली रिलीज हुई फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत (2001) थी. इसके बाद अर्जुन की बैक टू बैक फिल्में आईं लेकिन असफल रहीं.

अर्जुन राम पाल की फिल्में

साल 2002 में आई फिल्म आंखे बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी. वो भी इसमें अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के काम को सराहा गया, अर्जुन को खास पहचान नहीं मिली. हालांकि, उसी बीच अर्जुन की पर्सनैलिटी के लोग दीवाने जरूर रहे. इसके बाद अर्जुन ने ऐश्वर्या राय के साथ 'दिल का रिश्ता' की ये फिल्म चर्चा में रही, गाने हिट हुए लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही.


बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर का करियर किसने किया बर्बाद? बड़ी फिल्में करने के बावजूद सफल नहीं हो पाया करियर

फिर अर्जुन प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी के साथ फिल्म दिल है तुम्हारा में नजर आए और ये फिल्म भी फ्लॉप हुई थी. बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के साथ ही अर्जुन का साथ उनकी वाइफ मेहर जेसिया दे रही थीं. अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर से साल 1998 में शादी कर ली थी जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं. अब अर्जुन को शाहरुख खान का साथ मिला और उन्होंने साथ में 'डॉन' और 'ओम शांति ओम' जैसी सुपरहिट फिल्में कीं.

अर्जुन के असफल करियर को सहारा मिला. इसके बाद 'रॉक ऑन' के लिए अर्जुन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला. अर्जुन ने इसके बाद 'हाउसफुल', 'कहानी 2', 'सत्याग्रह', 'राजनीति', 'डी-डे' जैसी फिल्में की लेकिन उनका ओवरऑल एक्टिंग करियर एवरेज ही रहा.

अर्जुन रामपाल का करियर कैसे बर्बाद हुआ?

अर्जुन रामपाल ने साल 2006 में अपनी वाइफ मेहर के साथ होम प्रोडक्शन चेजिंग गणेशा शुरू किया. इस प्रोडक्शन कंपनी की फिल्में भी ज्यादा सफल नहीं हो पाईं. अर्जुन रामपाल को फिल्म हमराज में अक्षय खन्ना का रोल ऑफर हुआ था लेकिन अर्जुन ने ये फिल्म नहीं की. इसी तरह अर्जुन ने कई फिल्मों को मना किया जो हिट रहीं. इस तरह से फिल्मों को लेकर उनका गलत चुनाव बर्बादी के कारणों में एक बना. अर्जुन ने फिल्म कभी अलविदा ना कहना में कैमियो किया जहां से शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती बढ़ी.


बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर का करियर किसने किया बर्बाद? बड़ी फिल्में करने के बावजूद सफल नहीं हो पाया करियर

फिल्म रॉ.वन (2011) के बाद से दोनों में मनमुटाव आया और उसी बीच अर्जुन का नाम ऋतिक की वाइफ सुजैन के साथ भी जुड़ा. सुजैन खान शाहरुख की वाइफ गौरी खान के फ्रेंड सर्कल का हिस्सा थीं और अर्जुन रामपाल भी उनके फ्रेंड सर्कल का हिस्सा थे. सुजैन और रामपाल की नजदीकियां वहीं से बढ़ी ऐसी खबरें आईं. अर्जुन रामपाल का मनमुटाव शाहरुख खान के साथ था ही अब ऋतिक के साथ भी हो गया.

यहीं से अर्जुन का करियर ग्राफ भी नीचे गिरता चला गया. पर्सनल लाइफ में अर्जुन ने हमेशा साथ देने वाली वाइफ के रहते साउथ अफ्रिकन मॉडल Gabriella Demetriades के साथ लिव इन में रहने लगे. साल 2019 में अर्जुन और Gabriella बिना शादी के एक बेटे के माता-पिता बने. उसी साल अर्जुन की वाइफ ने तलाक ले लिया था.

अर्जुन को उनके अलग-अलग बिजनेस में भी घाटा हुआ, यहां तक उन्हें बैंक करप्ट घोषित कर दिया गया था क्योंकि वो लोन नहीं चुका पा रहे थे. इन सभी चीजों ने मिलकर अर्जुन का करियर बर्बाद किया. ऐसा बताया जाता है कि अर्जुन पर्सनल और प्रोफेशनल सिचुएशन संभाल नहीं पाए.

यह भी पढ़ें: Salman Khan House Firing: कितने लाख में ली थी सलमान के घर के बाहर फायरिंग की सुपारी? एडवांस को लेकर भी बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget