एक्सप्लोरर

‘पानीपत’ पर बने मीम्स को लेकर अर्जून कपूर बोले- मैं लोगों के मजाक का आदी बन चुका हूं

अर्जुन कपूर का कहना है कि जिन ऐतिहासिक किरदारों और वीर योद्धाओं ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें लेकर मजाक बनाया जाना ठीक नहीं है.

मुंबई: फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानीपत' का पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. जहां कुछ लोगों ने फिल्म के शानदार लुक की तारीफ की, वहीं इसे लेकर कई तरह के मीम्स भी बने, ट्रोलिंग भी की गई और खासतौर पर इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर पर निशाना साधा गया.

हालांकि अर्जुन कपूर का मानना है कि जिन ऐतिहासिक किरदारों और वीर योद्धाओं ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें लेकर मजाक बनाया जाना उचित नहीं है. यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जिसमें अर्जुन महान मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अफगानी शासक और हमलावर अहमद शाह अब्दाली संग लड़ाई की.

नसीरूद्दीन और शबाना समेत इन 100 मुस्लिम हस्तियों ने किया अयोध्या मामले में रिव्यू पिटिशन का विरोध

फिल्म की रिलीज से पहले एक प्रोमोशनल इवेंट में जब उनसे इन मीम्स व ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "हर कोई ट्रोल हो जाता है. मुझे लगता है कि अब लोगों को नकारात्मक रहने और कड़वेपन की आदत हो गई है, शायद इसलिए क्योंकि वे अपनी निजी जिंदगी में इन्हीं चीजों का सामना कर रहे होते हैं. इससे उनकी परवरिश और वे जैसे हैं, वह साफ तौर पर झलकता है."

उन्होंने आगे कहा, "अगर लोग मुझे लेकर मजाक बनाते हैं तो मुझ पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप इस फिल्म का मजाक बना रहे हैं तो आप उनका मजाक बना रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए. देखिए, मैंने खुद अपना मजाक बनाया है. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. मैं लोगों के मजाक का आदी हो चुका हूं. यहां तक कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' के रिलीज के वक्त और पहले भी मैं इस तरह की कई चीजों पर हंसा हूं, लेकिन ऐतिहासिक किरदारों या योद्धाओं को लेकर मजाक बनाया जाना उचित नहीं है. इनके बलिदानों को हमें भूलना नहीं चाहिए."

विदेशी फैन की हिंदी से इंप्रेस हुए अनुपम खेर, शेयर किया भावुक मुलाकात का वीडियो

आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें संजय दत्त, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे, कृति सैनन, सुहासिनी मुले सहित और भी कई कलाकार हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget