अर्जुन कपूर ने शुरू की 'पानीपत' की शूटिंग, आशुतोष गोवारिकर बना रहे हैं फिल्म
अभिनेत्री कृति सैनन फिल्म में अर्जुन के साथ नजर आएंगी. वह भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग शुरू कर दी है. अर्जुन ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, "आशुतोष सर और हमारी टीम के साथ..एक ऐसी शानदार यात्रा की शुरुआत जो पहले कभी नहीं हुई."
Embarking on a journey like never before... with Ashu sir & our entire team.#Panipat#PanipatShootBeginsToday@agpplofficial @AshGowariker #SunitaGowariker @visionworldfilm @RohitShelatkar @duttsanjay@kritisanon pic.twitter.com/BodlayC4ny
— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 30, 2018
अभिनेत्री कृति सैनन फिल्म में अर्जुन के साथ नजर आएंगी. वह भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं.
उन्होंने कहा, "हमारी पानीपत की यात्रा आज से शुरू होती है. इस धमाकेदार यात्रा के लिए उत्साहित हूं. दो दिन बाद आप लोगों से जुड़ जाउंगी. 'पानीपत' का शूट आज शुरू हो रहा है."
Our #Panipat journey begins today. Super excited for this new chapter.. gonna join you guys in 2days.. lets do this! 👏🏻♥️♥️ #PanipatShootBeginsToday@agpplofficial @AshGowariker #SunitaGowariker @visionworldfilm @rohitshelatkar @duttsanjay @arjunk26 pic.twitter.com/bhaLTBpwAB
— Kriti Sanon (@kritisanon) November 30, 2018
हिंदी साहित्यकार अशोक चक्रधर ने 'पानीपत' के संवाद लिखे हैं. फिल्म में बताया जाएगा कि पानीपत का तीसरा युद्ध क्यूं हुआ. फिल्म का निर्माण सुनीता गोवारिकर विजन वल्र्ड के सहयोग से अपने होम प्रोडक्शंस एजीपीपीएल के तहत कर रही हैं.
फिल्म छह दिसंबर 2019 को रिलीज होगी. फिल्म में संजय दत्त भी हैं.
Source: IOCL

























